फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का कहर, 349 सड़कें बंद, हिमखंड गिरने की चेतावनी

Sat, 23 Feb 2019 10:36 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 23 Feb 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
landslide and avalanche occurred in himachal after heavy rainfall

हिमाचल में बीते दो दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को मौसम तो खुल गया, लेकिन लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं। प्रदेश की ऊपरी चोटियों पर शाम को बर्फबारी हुई।

landslide and avalanche occurred in himachal after heavy rainfall

जिला कुल्लू में बाढ़ में एक पुल बह गया। बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। प्रदेश में 349 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। देर शाम को कुल्लू-मनाली मार्ग बहाल हुआ, लेकिन जाम से लोग परेशान हैं। राजधानी शिमला समेत प्रदेश भर में वीरवार रात भी जमकर बादल बरसे।

landslide and avalanche occurred in himachal after heavy rainfall

फरवरी में बारिश-बर्फबारी होने से लोक निर्माण विभाग को 19.83 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जिला कुल्लू में दो दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से जिला पूरी तरह से कटा रहा। बंदरोल के पास पहाड़ी गिरने से यहां फंसे पर्यटकों को सबसे अधिक दिक्कतें हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
landslide and avalanche occurred in himachal after heavy rainfall

मूसलाधार बारिश से ब्रींडी नाला में वीरवार रात आई बाढ़ से पुल बह गया, जिससे कुल्लू-मनाली वामतट अवरुद्ध हो गया है। इसके अलावा 120 से अधिक सड़कें, 100 पेयजल योजनाएं और सैकड़ों ट्रांसफार्मर बंद हैं। एक दर्जन बसें भी फंस गई हैं।

विज्ञापन
landslide and avalanche occurred in himachal after heavy rainfall

नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर जगह-जगह चट्टानें गिरने से बंद हो रहा है। भुंतर के हुरला में 21 वर्षीय एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई है। चंबा जिले के खज्जियार स्थित वन्य प्राणी विभाग के रेस्ट हाउस के चार कमरे पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed