फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: 108 lamps lit on pm Modi birthday; 176 kg of *ladoos* distributed at The Ridge.

शिमला: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा मुख्यालय में 108 दीप किए प्रज्वलित, रिज पर बांटे 176 किलो लड्डू

Thu, 17 Sep 2026 10:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 10:47 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। इस अभियान में रक्तदान शिविर और समाजसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Shimla: 108 lamps lit on pm Modi birthday; 176 kg of *ladoos* distributed at The Ridge.
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा मुख्यालय में 108 दीप किए प्रज्वलित। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 108 दीप प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा की कामना की गई। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। इस अभियान में रक्तदान शिविर और समाजसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश सचिव सुमित शर्मा ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा बताया। उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर भी बात की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिज पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशी में 176 किलो लड्डू भी बांटे।

विज्ञापन


पीएम मोदी का जीवन गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित : बिंदल
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और जनकल्याण के मूल मंत्र के साथ पूर्ण किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता दी है और गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा युवाओं के विकास को शासन की नीतियों के केंद्र में रखा है। पीएम के नेतृत्व में भारत ने सामरिक और आर्थिक दृष्टि से अभूतपूर्व सशक्तिकरण हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की भूमिका लगातार बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed