फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नसबंदी के बावजूद राजधानी में बढ़ रही है बंदरों की संख्या, लोग परेशान

Wed, 22 Aug 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 22 Aug 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
monkeys population is increasing in shimla despite Sterilization
नसबंदी के बावजूद शिमला शहर में बंदरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वन्य प्राणी विभाग की ओर से करवाए जा रहे सर्वे में शहर के कई हिस्सों में बंदरों के ऐसे ग्रुप मिले हैं जिनमें छोटे बच्चों की संख्या काफी ज्यादा है। इससे वन विभाग के नसबंदी करने के दावों की भी पोल खुल रही है। 
monkeys population is increasing in shimla despite Sterilization
सर्वे शुरू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। इसमें स्पेशल टीमें बंदरों की संख्या के साथ इनके व्यवहार को स्टडी कर रहे हैं। यह सर्वे सभी 34 वार्डों में होना है। डेढ़ माह बाद इसकी रिपोर्ट तैयार हो पाएगी। अब तक के सर्वे में कुछेक ग्रुप ऐसे मिले हैं जिसमें छोटे बंदर काफी ज्यादा हैं।
monkeys population is increasing in shimla despite Sterilization
नए बंदरों की बढ़ती संख्या से साफ है कि शहर में अभी भी सैकड़ों ऐसे बंदर है जिनकी नसबंदी नहीं हो पाई है। हालांकि, कई ऐसे भी ग्रुप पाए गए हैं जिनमें इक्का-दुक्का ही बच्चे साथ हैं, यानि इनमें ज्यादातर बंदरों की नसबंदी की जा चुकी है। बहरहाल जो भी हो, नसबंदी के बावजूद शहर के लोगों को आने वाले दिनों में बंदरों के आतंक से राहत मिलती नहीं दिख रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
monkeys population is increasing in shimla despite Sterilization
वहीं बंदरों के हमले से हर रोज अस्पताल इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि बंदरों के झुंडों के पास से सामान लेकर चलना तक मुश्किल हो गया है। वन्य प्राणी विभाग डीएफओ राजेश शर्मा ने कहा कि बंदरों की नसबंदी न हो पाने के कई कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
monkeys population is increasing in shimla despite Sterilization
यदि मादा बंदर गर्भवती हैं तो उसकी नसबंदी नहीं की जाती। इसे छोड़ना पड़ता है। बाद में इसकी नसबंदी हुई या नहीं, इसका पता लगाना मुश्किल रहता है। इसके अलावा कई बार ग्रुप में भी कुछ बंदर बिना नसबंदी के ही रह जाते हैं। इससे भी बंदरों की संख्या बढ़ रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed