फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला: पुलिस चौकी से 500 मीटर दूरी पर तोड़ दीं 27 गाड़ियां, वाहन मालिकों में दहशत

Sat, 01 Dec 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Dec 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Miscreants smashed the windowpanes of 27 vehicles in Shimla

शिमला में लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर शरारती तत्वों ने देर रात कुफ्फटाधार में जमकर हुड़दंग मचाया। हुड़दंगियों ने सड़क किनारे खड़ी 27 गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। इनमें कई गाड़ियां लग्जरी हैं। शुक्रवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Miscreants smashed the windowpanes of 27 vehicles in Shimla

पुलिस ने इस दौरान आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। क्षेत्र में लगे चार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर वारदात को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों का पता लगाया जा रहा है। लेकिन हैरत इस बात की है कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पुलिस के रात को गश्त करने के दावों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Miscreants smashed the windowpanes of 27 vehicles in Shimla

पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया गया और स्मार्ट पुलिस सोती रही। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह पौने सात बजे लोअर भराड़ी निवासी राहुल शर्मा और दीपक शर्मा ने लिखित में शिकायत कर बताया कि कुफ्टाधार सड़क पर उनकी गाड़ियों के किसी ने दोनों तरफ के शीशे तोड़ डाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Miscreants smashed the windowpanes of 27 vehicles in Shimla

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। शरारती तत्वों ने एक किलोमीटर के दायरे में जमकर हुड़दंग मचाया और एक के बाद एक 27 गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। शरारती तत्वों ने सफारी, स्कार्पियो, आई-20, इयोन, डेट्सन, सेंट्रो, वैगनार और मारुति समेत 27 लग्जरी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले हैं। शरारती तत्वों ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक को भी नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
Miscreants smashed the windowpanes of 27 vehicles in Shimla

पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शहर के कुफ्टाधार क्षेत्र में 27 गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन गाड़ियों को तोड़ने वाले शरारती तत्वों का पता लगाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed