फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला: क्रिसमस पर पहाड़ों की रानी में उमड़े हजारों सैलानी, मनाली भी पैक, सड़कों पर ट्रैफिक जाम

Sat, 25 Dec 2021 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Dec 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
merry Christmas: large number of tourists reached in the queen of mountains shimla, city roads jammed
क्रिसमस के लिए शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

देशभर से हजारों सैलानी क्रिसमस मनाने पहाड़ों की रानी शिमला पहुंचे हैं। वीकेंड के चलते सैलानियों की आमद दोगुनी हो गई। शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी रही। सड़कों पर लंबे ट्रैफिक जाम के कारण सैलानियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। न्यू ईयर तक शहर सैलानियों से गुलजार रहने की उम्मीद है। क्रिसमस पर पूरे दिन रिज मैदान और मालरोड सैलानियों से गुलजार रहा। हजारों की संख्या में सैलानी रिज मैदान पहुंचे। दोपहर के समय रिज पर तिल धरने की भी जगह नहीं बची।



रिज मैदान से लक्कड़ बाजार, मरीना चौक, एजी चौक तक सैलानियों का हुजूम जुटा रहा। बड़ी संख्या में सैलानियों ने साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा का भी रुख किया। शाम के समय टूरिस्टों को शहर के होटलों में कमरे ढूंढे नहीं मिले। सैलानियों की भारी भीड़ का होटल, बेड एंड ब्रेक फास्ट और होम स्टे संचालकों ने भी खूब फायदा उठाया। 

merry Christmas: large number of tourists reached in the queen of mountains shimla, city roads jammed
क्रिसमस पर शिमला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला

कई जगह कमरों के एवज में जमकर ओवरचार्जिंग भी की गई। शिमला में कमरे न मिलने के कारण टूरिस्टों को मशोबरा, नालदेहरा, फागू और ठियोग में कमरे तलाशने पड़े। क्रिसमस के मौके पर शहर के होटलों और रेस्टोरेंटों में डायन एंड डांस और गाला नाइट का आयोजन किया गया है।

 

merry Christmas: large number of tourists reached in the queen of mountains shimla, city roads jammed
शिमला के रिज पर सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

भारी संख्या में सैलानियों ने पार्टी में भाग लिया। शहर के निजी और पर्यटन निगम के होटलों में आयोजित कार्यक्रमों के बाद सैलानियों को गिफ्ट भी बांटे जा रहे हैं। पर्यटन विकास निगम के होटल हाली डे होम में आयोजित कश्मीरी फूड फेस्टिवल के दौरान सैलानियों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
merry Christmas: large number of tourists reached in the queen of mountains shimla, city roads jammed
रिज पर सैलानियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, ईसाई समुदाय के लोगों ने गिरिजाघरों में यीशु मसीह की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाईं। प्रार्थना सभा में लोगों ने प्रार्थना की कि नया साल लोगों के लिए खुशियां लेकर लाए। रिज स्थित क्राइस्ट चर्च के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी लेकिन कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए केवल 50 फीसदी लोगों को चर्च में जाने की अनुमति दी गई। चर्च में करीब पांच 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। लेकिन, यहां पर करीब ढाई सौ लोगों को ही प्रवेश दिया गया। चर्च के पादरी सोहन लाल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
merry Christmas: large number of tourists reached in the queen of mountains shimla, city roads jammed
रिज पर सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। चर्च पर सांता क्लॉज का पुतला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। रिज मैदान पर घूमने आए स्थानीय और बाहरी राज्यों के पर्यटकों ने मोबाइल फोन पर चर्च और सांता क्लॉज की फोटो खींचीं। इसके अलावा छोटे बच्चे भी सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर घूम रहे थे। चारों ओर भारी भीड़ के कारण यहां पर पैदल चलना मुश्किल हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed