फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यटन: हिमाचल में व्हाइट क्रिसमस मनाने की आस में उमड़े लाखों सैलानी, होटल पैक

Sat, 25 Dec 2021 01:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Dec 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of tourists flocked to celebrate White Christmas in Himachal, hotels packed
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस मनाने के लिए लाखों पर्यटक उमड़े हैं और होटल पैक हो गए हैं। कालका-शिमला मार्ग पर एक दिन में 10 हजार वाहनों की आवाजाही हुई है। राजधानी शिमला सहित मनाली, धर्मशाला और डलहौजी में भी सैलानियों की भारी भीड़ है। कई पर्यटक न्यू ईयर मनाकर अपने घरों को लौटेंगे। दिल्ली में पाबंदी और पंजाब में बम धमाके के बाद अधिकांश सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं।  शिमला में 90, डलहौजी में 100, सोलन, कसौली में 95, धर्मशाला में 70 फीसदी होटल पैक हैं।



मनाली में सरकारी होटल पैक, निजी में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है।  होटल एसोसिएशन मनाली के मुख्य संरक्षक गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि क्रिसमस को मनाली में कई बड़े होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से अधिक चल रही है। पर्यटन निगम मनाली के एजीएम बीएस ओक्टा ने कहा कि क्रिसमस के लिए निगम के अधिकतर होटल पैक हैं। होटलों और रेस्टोरेंट में डीजे की धुनों पर सैलानियों के थिरकने के भी खास बंदोबस्त हैं। 

Lakhs of tourists flocked to celebrate White Christmas in Himachal, hotels packed
श्मिला के रिज पर सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस और नववर्ष के लिए पर्यटन नगरी धर्मशाला, मैक्लोडगंज और बीड़ बिलिंग के होटल एडवांस में बुक हो गए हैं। 25 दिसंबर से लेकर तीन जनवरी तक जिले के होटलों में करीब 70 फीसदी एडवांस बुकिंग है। बाहरी राज्यों से भारी संख्या में लोग पर्यटक स्थल शिमला, कुफरी, चायल, कसौली का रुख कर रहे हैं। 

Lakhs of tourists flocked to celebrate White Christmas in Himachal, hotels packed
मनाली का मालरोड। - फोटो : संवाद

कालका-शिमला एनएच पर वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में एनएच से करीब साढ़े चार हजार वाहनों का प्रवेश हो रहा है। क्रिसमस से एक दिन पूर्व शुक्रवार को एनएच पर वाहनों की संख्या एकाएक बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhs of tourists flocked to celebrate White Christmas in Himachal, hotels packed
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

शाम पांच बजे तक 9964 छोटे वाहनों ने कालका-शिमला एनएच से आवाजाही की। डलहौजी में भी होटल पैक हो गए हैं। शुक्रवार को डलहौजी और खज्जियार में 1800 के करीब वाहन पहुंचे। वहीं, हजारों की संख्या में सैलानी क्रिसमस मनाने शुक्रवार को शिमला पहुंचे। लिफ्ट पार्किंग के सभी फ्लोर दोपहर बाद पैक रहे।

विज्ञापन
Lakhs of tourists flocked to celebrate White Christmas in Himachal, hotels packed
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

सर्कुलर रोड से मालरोड जाने वाली लिफ्ट के बाहर दिनभर सैलानियों की कतारें लगी रहीं। क्रिसमस के लिए शहर के होटलों में डायन एंड डांस के साथ गाला डिनर की व्यवस्था की है। होटलों और रेस्टोरेंट में डीजे की धुनों पर सैलानियों के थिरकने के भी खास बंदोबस्त हैं। होटल होलीडे होम में आज से कश्मीरी फूड फेस्टिवल शुरू हो रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed