फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुम्मा बस हादसा: 45 लोगों ने गंवाई जान, चौंका देगा हादसे का असली कारण

Thu, 20 Apr 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Apr 2017 03:56 PM IST
Major Reason for Gumma Bus Accident in Himachal.
- फोटो : दीपक सूद/रतन चौहान, अमर उजाला, चौपाल

हिमाचल के गुम्मा बस हादसे के पीछे का चौंकाने वाला सच सामने आ गया है। मौके पर मौजूद लोगों और हादसे में बचे युवक ने जब असली वजह का खुलासा किया तो हर कोई आक्रोश से भर गया। आइए जानते हैं-



ये भी पढ़ें-देखिए, गुम्मा बस हादसे की खौफनाक तस्वीरें, 45 मरे, सिर्फ दो ही बच पाए जिंदा

Major Reason for Gumma Bus Accident in Himachal.

उत्तराखंड की सीमा के साथ नेरवा तहसील के गुम्मा इलाके के नजदीक हुए भीषण बस हादसे में 45 लोगों की जानें चली गई। बस बेकाबू होकर 800 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। टौंस नदी के तट पर गिरी बस के परखच्चे उड़ गए। पहले सभी हादसे की वजह खराब सड़क या ओवरलोडिंग मान रहे थे लेकिन वजह कुछ और थी।

ये भी पढ़ें- हिमाचल: टौंस में गिरी बस, 45 की मौत, कई लापता

Major Reason for Gumma Bus Accident in Himachal.

अब तक की जांच में सामने आया है कि उत्तराखंड की यह प्राइवेट बस पहले से ही खराब थी। तकनीकी खराबी के बावजूद इसे चलाया जा रहा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि बस को मिनस पुल के पास चालक ने मकैनिक के पास भी खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन
Major Reason for Gumma Bus Accident in Himachal.

मगर वहां पर परिचालक ने बस की टूटी कमानी को तार से बांध कर चालक को धीरे-धीरे चलने के लिए मजबूर किया। बस हादसे का शिकार हो सकती है ये जानते हुए भी परिचालक सवारियों के लालच में इसे पीछे से आ रही दूसरी बस के आगे ही चलाता रहा। आगे जानिए कैसे हुआ हादसा-

Major Reason for Gumma Bus Accident in Himachal.

बताया जा रहा है कि बस में काफी लोग खड़े भी थे। वहीं परिचालक बार बार बस को चैक भी रहा था कि खराबी बढ़ तो नहीं गई। तभी सामने से आ रहे वाहन को क्रासिंग के लिए जगह देते समय बस खाई में एक तरफ को झुक गई और टौंस नदी में गिर गई।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed