PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त
डमरू वाले बाबा, तेरी लीला है न्यारी.., जय भोले भंडारी, हर हर महादेव शिव शंभू और ओम नम: शिवाय के उद्घोषों के साथ मंगलवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिमला पूरी तरह शिवमय हो गया। आप भी देखिए तस्वीरें जब सब पर चढ़ा घोटे का रंग
PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त
सुबह पांच बजे से शहर के शिवालयों में शुरू हुआ पूजापाठ और जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शिवरात्रि पर अपने आराध्य देव को अर्पित करने के लिए शहर के लोग बिल्व पत्र, दूध, दही, फूल, मिठाई, बेर, धतूरा व भांग लिए शिवालय पहुंचे।
PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त
शिवालयों में दिन भर शिव स्तोत्र, पंचाक्षर स्तोत्र, रुद्राष्टक, शिव तांडव व शिव चालीसा का पाठ होता रहा। मिडिल बाजार स्थित शिव मंदिर, लिफ्ट शिव मंदिर, कालीबाड़ी शिव मंदिर, शिव मंदिर शोघी, बालूगंज शिव मंदिर और मल्याणा शिव गुफा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त
शिवरात्रि पर मंदिरों में शिव भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा शेरे पंजाब, लोअर आजार, मिडल बाजार और सर्कुलर रोड पर भंडारे भी लगाए गए।
PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त
शहर के शिवालयों में सोमवार रात से ही भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया था, जो मंगलवार देर रात तक जारी रहा। शिवालयों में सुबह से शाम तक जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। अधिकतर शिवालयों में शाम के समय भजन संध्या और कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिरों में आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।