फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि 2021: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी देवभूमि, दिनभर भक्तिमय रहा माहौल

Thu, 11 Mar 2021 08:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Mar 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2021 in Himachal: Devotees pay obeisance at lord shiv temples
महाशिवरात्रि पर प्रदेश के शिवालयों में गुरुवार को खूब रौनक रही। - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर प्रदेश के शिवालयों में गुरुवार को खूब रौनक रही। सुबह सात बजे से ही लोग मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर तक मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में सुबह सात बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। मिडल बाजार स्थित शिवालय को रंग बिरंगे फूलों से सजाया था। यहां पर भक्त लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 

mahashivratri 2021 in Himachal: Devotees pay obeisance at lord shiv temples
सिरमौर जिले के रानीताल में भांग से बने घोटे का प्रसाद लेने के लिए उमड़ी युवतियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने दूध, बिल्व पत्र, पंचामृत से शिव का अभिषेक किया। इसके अलावा लिफ्ट, विकासनगर, पंथाघाटी, मल्याना और बड़ागांव के मंदिरों में भी बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी थी। लोअर बाजार और मालरोड समेत अन्य जगहों पर महाशिवरत्रि पर कारोबारियों ने खीर भी बांटी। वहीं राधा कृष्ण गंज मंदिर शिमला के पंडित उमेश नौटियाल ने कहा कि भगवान शिव के ओम नम: शिवाय के जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। 

mahashivratri 2021 in Himachal: Devotees pay obeisance at lord shiv temples
बिजली महादेव में श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू में देवाधिदेव बिजली महादेव में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ऐतिहासिक शिवलिंग के दर्शन के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। हर-हर महादेव के जयकारों से समूची कुल्लू घाटी गूंज उठी। मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2021 in Himachal: Devotees pay obeisance at lord shiv temples
कुल्लू में भांग से बने घोटे का प्रसाद लेने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

तीन माह के बाद बिजली महादेव मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह खोले गए। इसके बाद मंदिर में पहली आरती देवविधान के साथ की गई। देवता के पुरोहित ने नर्गिस के फूलों और पांजा के पत्तों से बना विशेष चौंसर शिवलिंग पर चढ़ाया। मंदिर में कुल्लू के दूरदराज गांवों से लोग दर्शन के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
mahashivratri 2021 in Himachal: Devotees pay obeisance at lord shiv temples
बैजनाथ के शिव मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन। - फोटो : अमर उजाला

मंदिर में विशेष प्रसाद वितरित किया गया। देवता के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि इस साल मंदिर में गत वर्ष की अपेक्षा लोगों की अधिक संख्या रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोले के दर्शन किए। बजौरा स्थित शिव मंदिर, मणिकर्ण में शिव मंदिर, सियाली महादेव मंदिर, बराण में महादेव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर दशाल, बुंगडू महादेव, लराईं महादेव मंदिर में भी शिवरात्रि पर दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। शिवरात्रि पर्व पर माहौल दिनभर भक्तिमय रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed