महाशिवरात्रि पर प्रदेश के शिवालयों में गुरुवार को खूब रौनक रही। सुबह सात बजे से ही लोग मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर तक मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में सुबह सात बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। मिडल बाजार स्थित शिवालय को रंग बिरंगे फूलों से सजाया था। यहां पर भक्त लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
2 of 16
सिरमौर जिले के रानीताल में भांग से बने घोटे का प्रसाद लेने के लिए उमड़ी युवतियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने दूध, बिल्व पत्र, पंचामृत से शिव का अभिषेक किया। इसके अलावा लिफ्ट, विकासनगर, पंथाघाटी, मल्याना और बड़ागांव के मंदिरों में भी बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी थी। लोअर बाजार और मालरोड समेत अन्य जगहों पर महाशिवरत्रि पर कारोबारियों ने खीर भी बांटी। वहीं राधा कृष्ण गंज मंदिर शिमला के पंडित उमेश नौटियाल ने कहा कि भगवान शिव के ओम नम: शिवाय के जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।
3 of 16
बिजली महादेव में श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू में देवाधिदेव बिजली महादेव में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ऐतिहासिक शिवलिंग के दर्शन के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। हर-हर महादेव के जयकारों से समूची कुल्लू घाटी गूंज उठी। मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
4 of 16
कुल्लू में भांग से बने घोटे का प्रसाद लेने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
तीन माह के बाद बिजली महादेव मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह खोले गए। इसके बाद मंदिर में पहली आरती देवविधान के साथ की गई। देवता के पुरोहित ने नर्गिस के फूलों और पांजा के पत्तों से बना विशेष चौंसर शिवलिंग पर चढ़ाया। मंदिर में कुल्लू के दूरदराज गांवों से लोग दर्शन के लिए पहुंचे।
5 of 16
बैजनाथ के शिव मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में विशेष प्रसाद वितरित किया गया। देवता के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि इस साल मंदिर में गत वर्ष की अपेक्षा लोगों की अधिक संख्या रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोले के दर्शन किए। बजौरा स्थित शिव मंदिर, मणिकर्ण में शिव मंदिर, सियाली महादेव मंदिर, बराण में महादेव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर दशाल, बुंगडू महादेव, लराईं महादेव मंदिर में भी शिवरात्रि पर दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। शिवरात्रि पर्व पर माहौल दिनभर भक्तिमय रहा।