फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्वाले को गाय ने करवाए थे शिवलिंग के दर्शन, भूतनाथ मंदिर के महंत ने किया दावा

Mon, 25 Feb 2019 12:25 PM IST
ashok chauhan नीलम मेहता, अमर उजाला, मंडी
नीलम मेहता, अमर उजाला, मंडी Published by: ashok chauhan Updated Mon, 25 Feb 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Mahant Devanand Saraswati Claims about bhootnath temple mandi himachal

बाबा भूतनाथ के स्वयंभू शिवलिंग पर सोमवार को गाय माता का स्वरूप उकेरा जाएगा। यह वही गाय माता है, जिन्होंने ग्वाले को यहां पर शिवलिंग के दर्शन करवाए थे औैर यहां पर राजा अजबर सेन ने बाबा भूतनाथ का भव्य मंदिर बनवाया था। 

Trending Videos
Mahant Devanand Saraswati Claims about bhootnath temple mandi himachal

 इस स्वरूप को शिवलिंग पर उकेरने के महत्व को लेकर एक कहानी प्रचलित है। मान्यता है कि प्राचीन काल में स्वयंभू शिवलिंग पर एक गाय हर रोज दूध दिया करती थी, लेकिन इसकी किसी को जानकारी नहीं थी। एक दिन जब गाय ने दूध नहीं दिया तो मालिक को शक पड़ गया कि कोई गाय का दूध निकाल लेता है। 

Mahant Devanand Saraswati Claims about bhootnath temple mandi himachal

इस पर गाय का मालिक पुरानी मंडी से ब्यास लांघकर गाय के पीछे-पीछे आया। इस दौरान उसने देखा कि गाय एक स्थान पर खड़ी होकर दूध की धार बहा रही है। उसने देखा कि जिस स्थान पर वह दूध की धारा बहा रही थी, वहां पर एक प्राचीन शिवलिंग था। उसने इस बात की जानकारी राजा अजबर सेन को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahant Devanand Saraswati Claims about bhootnath temple mandi himachal

गाय माता की इस आस्था और शिवलिंग की महता को जानने के बाद राजा अजबर सेन ने इस स्थान पर 1527 ईस्वी में बाबा भूतनाथ के मंदिर का निर्माण करवाया। उस समय इस मंदिर में राजघराने के लोगों द्वारा ही पूजा-अर्चना की जाती थी। 

विज्ञापन
Mahant Devanand Saraswati Claims about bhootnath temple mandi himachal

उसी समय से शिवलिंग पर मुहूर्त के अनुसार शिवरात्रि से एक माह पूर्व मक्खन चढ़ाने की भी परंपरा शुरू हुई है और आज भी कायम है। उधर, मंदिर महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि सोमवार को स्वयंभू शिवलिंग पर मक्खन से गोमाता का स्वरूप उकेरा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed