फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाई

Sun, 03 Jul 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 03 Jul 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
loss due to heavy rainfall in himachal

देवभूमि में हो रही मूसलाधार बारिश से संपर्क सड़कों पर यातायात बाधित हो गया ही। लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। करीब 70 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। इनमें अधिकतर सड़कें गांव को जोड़ने वाली हैं। कई क्षेत्रों में एचआरटीसी बसें आधे रास्ते से लौट रही हैं। शिमला जिले में डेढ़ दर्जन, धर्मशाला में सात, सोलन में तीन और अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में संपर्क सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। यातायात बहाली के लिए हर डिविजन में दो से तीन जेसीबी और डोजर भेजे गए हैं।



 

loss due to heavy rainfall in himachal
Alert

लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। प्रदेश में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई घरों में दरारें आई हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग का दावा है कि सड़कों की बहाली का काम तेजी से चल रहा है। सोमवार तक लिंक रोड यातायात के लिए बहाल हो जाएंगे। उधर, मौसम केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

loss due to heavy rainfall in himachal
Alert

हमीरपुर जिले में पिछली रात से बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत ली है। दोपहर 12 बजे तक जिले में बारिश जारी रही। बाद में मौसम साफ हो गया। हालांकि, वर्षा के चलते जिले भर में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। सड़कों की हालत खराब हो गई है। निकासी नालियां अवरुद्ध होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे सड़कों पर गाद और मिट्टी जमा हो गई है। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
loss due to heavy rainfall in himachal
Alert

चंबा जिले में रविवार तड़के शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक जारी रही। भरमौर और चुराह की तरफ जाने वाले यात्री चंबा में ही फंसे रहे। इन दोनों मार्गों पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यात्रियों ने सफर नहीं किया। दोनों ही मार्गों पर रुक-रुक कर पत्थर गिरते रहे। लोनिवि की लेबर को चौबीस घंटे अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
loss due to heavy rainfall in himachal
Alert

कुल्लू जिले में हल्की बारिश हुई है। यहां ब्यास और पार्वती नदी का जलस्तर उफान पर हैं। कुल्लू के आनी और किन्नौर जिले में शनिवार रात को बारिश होने से क्षेत्र के लोगों ने गर्मी से राहत पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed