फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के बेहतरीन पर्यटन क्षेत्रों में शुमार ये शीत मरुस्थल, अमेरिकी पत्रिका ने दिया स्थान

Mon, 15 Jan 2018 11:20 AM IST
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Mon, 15 Jan 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
lonelyplanet Lahaul Spiti 8th Rank best travel regions of world

शीत मरुस्थल के नाम से मशहूर हिमाचल का लाहौल-स्पीति घूमने के लिए दुनिया के टॉप टेन क्षेत्रों में शुमार हो गया है। करीब छह माह तक बर्फ से लकदक रहने वाले इस जनजातीय इलाके को अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका लोनली प्लेनेट ने घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ टॉप टेन क्षेत्रों में 8वें पायदान पर रखा है। साल 2018 की रैंकिंग में लाहौल स्पीति के टॉप टेन में शामिल होने से सूबे में पर्यटन को पंख लग सकते हैं।

lonelyplanet Lahaul Spiti 8th Rank best travel regions of world
lahaul spiti

विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा के पार लाहौल स्पीति में कीह गोंपा, कुंजुम पास, पिन वैली, ताबो मोनेस्ट्री और हिंदू एवं बौद्ध भाईचारे के प्रतीक त्रिलोकीनाथ मंदिर जैसी कई देखने योग्य स्थल हैं। पहाड़ों पर प्राकृतिक तौर पर बनी चंद्रताल और सूरजताल जैसी झीलें यहां बरबस ही सैलानियों को आकर्षित करती हैं। चंद्रा और भागा नदियों के संगम भी देखने लायक है।

lonelyplanet Lahaul Spiti 8th Rank best travel regions of world

साल भर बर्फ की चादर से ढके रहने वाले गगनचुंबी पहाड़, रोमांचक ट्रैकिंग रूट, अनूठी और बेमिसाल परंपराओं के अलावा प्रदूषण मुक्त आबोहवा को आधार मानकर इस अनछुई घाटी को पत्रिका ने अपनी सूची में शामिल किया है। इस सूची में स्थान पाने वाला लाहौल-स्पीति देश का इकलौता पर्यटन स्थल है। करीब 5 साल पहले लोनली प्लेनेट पत्रिका ने लद्दाख को अपने टॉप टेन टूरिस्ट डेस्टिनेशन में स्थान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
lonelyplanet Lahaul Spiti 8th Rank best travel regions of world

माना जाता है कि पत्रिका की सूची में नाम आने के महज एक साल बाद ही लेह-लद्दाख आने वाले सैलानियों की तादाद में तकरीबन 35 फीसदी का उछाल आया। घाटी के पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि विश्व स्तर की इस पत्रिका में लाहौल स्पीति का नाम शामिल से इस क्षेत्र का भी देश-विदेश के सैलानी रुख करेंगे। पर्यटन कारोबारी पदमा ठिल्ले, टशी कारपा, ज्ञलसन, अजय का कहना है कि रोहतांग सुरंग बनने के बाद घाटी में दुनिया भर के सैलानी बिना किसी दिक्कत के साल भर यहां पहुंच पाएंगे। जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि टॉप टेन सूची में लाहौल-स्पीति का नाम शामिल होना बड़ी उपलब्धि है। हिमाचल सरकार घाटी में पर्यटन कारोबार को गति देने के लिए एक मेगा मास्टर प्लान की योजना बना रही है।

विज्ञापन
lonelyplanet Lahaul Spiti 8th Rank best travel regions of world

दुनिया के बेहतरीन टॉप 10 क्षेत्र- पत्रिका का दावा है कि उसके दुनिया भर में 25 लाख पाठक हैं और इसे करीब 80 फीसदी मुल्कों में पढ़ा जाता है। पत्रिका ने बेस्ट इन ट्रेवल 2018 टॉप टेन रीजन में उत्तरी आयरलैंड के कॉजवे कोस्ट को पहला स्थान दिया है। दूसरे पायदान पर यूएसए का अलास्का, तीसरे स्थान पर स्लोवेनिया का जूलियन अल्प्स, चौथे पर फ्रांस के लेंग्यूएडोक, पांचवें पर इटली के एलियन आइलैंड, छठे पर साउथ यूएसए, सातवें पर ब्राजील का बाहिआ, आठवें स्थान पर भारत का लाहौल-स्पीति, नौवें स्थान पर जापान का की-पेनिनसुला और दसवें पायदान पर डोमेनिकल रिपब्लिक के लॉस हेटिसस नेशनल पार्क को रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed