हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस टिकट के लिए पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नाम भी चल पड़ा है। इसी बीच, भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने पर पेच फंस गया है।
2 of 8
आश्रय शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं दिल्ली से कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि मंडी सीट से आश्रय शर्मा, कांगड़ा से पवन काजल और शिमला से धनीराम शांडिल के नामों पर मुहर लग सकती है। राहुल गांधी से हिमाचल कांग्रेस के नेताओं की हुई चर्चा के दौरान इन नामों पर सहमति बनती नजर आई।
कांगड़ा से पवन काजल के अलावा जीएस बाली और सुधीर शर्मा के नाम पर भी चर्चा हुई। दूसरी ओर क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए विकल्प के तौर पर ऊना से उम्मीदवार देने पर भी पार्टी में विचार चल रहा है। ऊना से मुकेश अग्निहोत्री भी एक विकल्प हैं।
पिछले कुछ दिनों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए जिन नामों पर चर्चा चल रही थी, उनमें सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नाम पीछे था। रामलाल ठाकुर, राजेंद्र राणा के अतिरिक्त सुरेश चंदेल कांग्रेस टिकट के दावेदारों में आगे माने जा रहे थे। गुरुवार को सुक्खू का नाम टिकट की रेस में अचानक सबसे आगे हो गया है।
राजेंद्र राणा
गुरुवार को दिनभर सुक्खू का टिकट फाइनल होने की भी चर्चा रही। उधर, राजेंद्र राणा के इंकार के बावजूद पार्टी उनके नाम पर अभी भी विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो राजेंद्र राणा के बेटे को टिकट देने के खिलाफ कांग्रेस के एक खेमे ने राहुल गांधी को भी पत्र लिख दिया है।