फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#VoteKaro बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर पोलिंग बूथ तक लाए एसडीएम, देखें तस्वीरें

Sun, 19 May 2019 09:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 May 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: sdm nalagarh took elderly woman to the polling booth
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा - फोटो : अमर उजाला

सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम नालागढ़ ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता को अपनी गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया और उनका वोट डलवाकर न केवल लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दिया, बल्कि बुजुर्ग महिला को भी वोट कास्ट न करने का मलाल नहीं रहा। 

lok sabha election 2019: sdm nalagarh took elderly woman to the polling booth
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा - फोटो : अमर उजाला

नालागढ़ विस क्षेत्र के खेड़ा मतदान केंद्र पर 80 वर्षीय महिला अंती देवी वोट डालने के लिए आतुर थी, लेकिन उन्हें मतदान केंद्र तक लाने वाला कोई नहीं था, इस पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने स्वयं कमर कसी और महिला के घर अपनी गाड़ी लेकर गए।

lok sabha election 2019: sdm nalagarh took elderly woman to the polling booth
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा - फोटो : अमर उजाला

वहां उन्होंने बुजुर्ग महिला को अपनी गोद में उठाया और उसे गाड़ी में बिठाकर न केवल मतदान केंद्र तक लाए, बल्कि गाड़ी से भी उन्होंने इस मतदाता को अपनी गोद में उठाकर पोलिंग केंद्र के भीतर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019: sdm nalagarh took elderly woman to the polling booth
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा - फोटो : अमर उजाला

हालांकि लोकतंत्र के महाकुंभ में मतदाता वोट डालने से वंचित न रहे, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोकसभा चुनाव को लेकर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पांच मॉडल मतदान केंद्र आईटीआई नालागढ़, बीडीओ कार्यालय, सीसे छात्रा स्कूल नालागढ़, सीसे स्कूल राजपुरा और सीसे स्कूल नानोवाल बनाए गए थे ।

विज्ञापन
lok sabha election 2019: sdm nalagarh took elderly woman to the polling booth
सोलन के कुनिहार में मतदाता - फोटो : अमर उजाला

51 पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई गई, वहीं नालागढ़ शहर में दो महिला बूथ भी बनाए गए थे। बूथों पर मतदाताओं का स्वागत भी हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed