{"_id":"602671823a9ecb435e231405","slug":"leopard-entered-the-house-the-family-spent-a-night-in-panic-in-nahan-sirmour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा तेंदुआ, परिवार की दहशत में कटी रात, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसा तेंदुआ, परिवार की दहशत में कटी रात, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 Feb 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
घर में घुसा तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन के मधोली गांव में गुरुवार आधी रात को अचानक तेंदुआ एक घर के कमरे में घुस गया। इससे दहशत का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि उस समय कमरे में कोई नहीं था। घर के मालिक ने हिम्मत दिखाते हुए दरवाजे की कुंडी लगा दी, जिससे तेंदुआ कमरे में कैद हो गया। इसके बाद सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़कर सिंबलवाड़ा सेंक्चुरी में छोड़ा।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की जमटा रेंज के अंतर्गत धगेड़ा बीट के मधोली गांव में गुरुवार रात को उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक एक तेंदुआ सतपाल के घर में घुस गया। सतपाल और उनके परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर सतपाल ने देखा कि उनके घर में तेंदुआ घुस आया है। गनीमत रही कि तेंदुए ने सतपाल और उनके परिवार के सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उधर, इसकी सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सतपाल के अनुसार तेंदुए की पूंछ से अचानक कमरे का दरवाजा बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने भी बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी। उन्होंने बताया कि दहशत के चलते पूरा परिवार रात को नहीं सो पाया। सुबह होने पर उन्होंने वन विभाग को तेंदुए के घर में घुसने की जानकारी दी। इसके बाद डीएफओ सौरव और आरओ सुरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वन्य प्राणी विभाग की टीम भी मौके पर बुलाई गई। टीम के पहुंचने के बाद ट्रैंकूलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश कर रेस्क्यू किया गया। तब जाकर ग्रामीणों की जान में जान आई। इसके बाद तेंदुए को पिंजरे में बंद कर सिंबलबाड़ा सेंचुरी में छोड़ दिया। उधर, डीएफओ सौरव व आरओ सुरेंद्र शर्मा ने तेंदुए को रेस्क्यू किए जाने की पुष्टि की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।