फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   young man died after being run over by a private bus; angry villagers stage a road blockade; driver and condu

कांगड़ा: निजी बस के नीचे आने से युवक की माैत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, चालक-परिचालक फरार

Sat, 31 Oct 2026 12:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला।
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 12:17 PM IST
सार

 पुलिस थाना गगल के तहत निजी बस के टायर के नीचे आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बस का चालक और परिचालक तुरंत मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
young man died after being run over by a private bus; angry villagers stage a road blockade; driver and condu
गगल में सड़क हादसा, परिजनों ने किया चक्का जाम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। पुलिस थाना गगल के तहत सुबह करीब 9:30 बजे एक निजी बस के टायर के नीचे आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बस का चालक और परिचालक तुरंत मौके से फरार हो गए। मृतक युवक रछियालु का निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने मृतक के शव को भी बस के नीचे से नहीं निकालने दिया। चक्का जाम के कारण करीब दो घंटों से सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। इस लंबे जाम की वजह से अन्य वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन



 

Trending Videos

स्कूटी से अपने घर जा रहा था युवक
बताया जा रहा है कि युवक अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहा था। वह सनौरा में किसी काम के लिए रुका था और सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बस के नीचे आ गया। युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन उसका सिर बस के टायर के नीचे आने गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आक्रोश और चक्का जाम
घटना के बाद निजी बस का चालक और परिचालक तुरंत मौके से भाग गए। इस बात से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और शव को बस के नीचे से हटाने से मना कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे आम लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed