फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पहले मुखौटे पहनकर नाचे ग्रामीण, फिर अश्लील गालियां देकर भगाईं बुरी शक्तियां

Thu, 11 Feb 2021 08:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Feb 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Fagli Festival news kullu himachal: First the villagers wearing masks, then drive away evil powers by obscene abuses
fagli festival - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के विणी, चैहणी, वेहलो, बाहू, देउठा, चेड़ा, फरयाड़ी, शिल्ही, पेखड़ी, चेथर, नरांहा, बलौन, कलवारी, फरयाड़ी, चिपणी, हिड़ब, खमारड़ा, परवाड़ी, गरूली, मोहणी में फागली उत्सव का आगाज हो गया है। देवता विष्णु नारायण के सम्मान में मनाए जाने वाली फागली में देव परंपराओं का निर्वहन के साथ मुखौटों के साथ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

Fagli Festival news kullu himachal: First the villagers wearing masks, then drive away evil powers by obscene abuses
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान अश्लील गालियां देकर बुरी शक्तियों को भी भगाया गया। फागली उत्सव के दौरान देवता देवालयों से निकलकर रथ और बीठ रूप में अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा करेंगे। 

Fagli Festival news kullu himachal: First the villagers wearing masks, then drive away evil powers by obscene abuses
- फोटो : अमर उजाला

देवलू ठाकुर चंद महंत, सत्यदेव नेगी, तुलसी राम, संगत राम, रमेश शर्मा, विनोद कुमार, विरेंद्र कुमार, रमेश चंद, मुरारी लाल शर्मा, टेक राम, खयाली राम, धर्म दास, मान सिंह, पूर्ण चंद, लाल चंद, धनी राम शर्मा ने कहा कि अश्लील गालियों को फागली उत्सव का अंग माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fagli Festival news kullu himachal: First the villagers wearing masks, then drive away evil powers by obscene abuses
- फोटो : अमर उजाला

उधर, स्पीति में स्नो फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। आगामी दिनों के लिए प्रशासन ने स्नो फेस्टिवल में होने वाले कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी है। हिम उत्सव के संयोजक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि शुक्रवार को लाहौल की तोदघाटी के सारंग में फेस्टिवल की धूम रहेगी। 13 फरवरी को शांशा पंचायत में खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
Fagli Festival news kullu himachal: First the villagers wearing masks, then drive away evil powers by obscene abuses
- फोटो : अमर उजाला

13 फरवरी को ही स्पीति घाटी के पांगमो (हल) में चेक मेकिंग स्टोन कार्विंग मुख्य आकर्षण रहेगा। 14 फरवरी को शांशा में स्नो फेस्टिवल के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 14 फरवरी को ही स्पीति के रंगरिक में पारंपरिक खेल और भोज के साथ रिंचेन राचो खेल और उदयपुर उपमंडल में पुन्ह का कार्यक्रम होगा। 15 फरवरी को केलांग में गोची उत्सव की धूम रहेगी।  इसी दिन लला मेमे की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed