फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: अटल टनल और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी, पर्यटकों ने जमकर की मस्ती, देखें तस्वीरें

Fri, 24 Dec 2021 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/रोहतांग
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/रोहतांग Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Dec 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update: Snowfall on the peaks of Atal Tunnel and Manali, tourists had a lot of fun, see photos
ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने की मस्ती। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में गुरुवार रात को हुई बर्फबारी से कई बस रूट घंटों तक अवरुद्ध रहे। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में ताजा बर्फबारी होने के बाद सुबह के समय वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। दोपहर तक सैलानी परिवहन निगम की बसों और अन्य गाड़ियों में टनल होकर सिस्सू पहुंचे। जहां सैलानियों ने ताजा बर्फ में खूब मस्ती की। वहीं बर्फबारी से जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है। राजधानी शिमला सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। 



जानकारी के अनुसार अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और कोकसर में आठ सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। जबकि रोहतांग में 20 सेंमी, बारालाचा और कुंजुम दर्रा में 30 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी दर्ज की।मनाली के मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, शेती धार, ब्यास कुंड, दशौहर लेक, भुगु लेक, मनाली पास, माहटा पास, चंद्र खणी पास में ताजा फाहे गिरने से चोटियां सफेद हो गईं। 

himachal weather update: Snowfall on the peaks of Atal Tunnel and Manali, tourists had a lot of fun, see photos
लाहौल में पर्यटकों की मस्ती। - फोटो : संवाद

वहीं, मनाली सैर सपाटे और क्रिसमस के जश्न को पहुंचे पर्यटकों को व्हाइट क्रिसमस की आस है। आरएम लाहौल-स्पीति मंगल चंद मनेपा ने कहा कि सुबह टनल से लेकर केलांग तक सड़क का निरीक्षण भोपेश की अगवाई में किया गया। इसके बाद केलांग, पांगी और उदयपुर से बसों को कुल्लू- मनाली के लिए चलाया गया। 

himachal weather update: Snowfall on the peaks of Atal Tunnel and Manali, tourists had a lot of fun, see photos
लाहौल में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

दिन के समय सड़क बसों के लिए ठीक हैं, लेकिन सुबह-शाम फिसलन भरा है। पांगी से केलांग और उदयपुर से कुछ देरी से चली है। उधर, क्रिसमस और नववर्ष के जश्न के लिए कुल्लू-मनाली की वादियां सैलानियों से गुलजार हो गई हैं। ताजा बर्फबारी के बाद देशभर के पर्यटकों ने जिभी, तीर्थन, मणिकर्ण और मनाली का रुख किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update: Snowfall on the peaks of Atal Tunnel and Manali, tourists had a lot of fun, see photos
अटल टनल के पास बर्फबारी। - फोटो : संवाद

एक सप्ताह में जिले में सैलानियों की आवाजाही ढाई गुना बढ़ी है। पिछले हफ्ते जिले में करीब 3500 पर्यटक वाहनों की एंट्री हुई। इस सप्ताह दस हजार से भी अधिक वाहनों के आने की संभावना है। पांच दिन में जिले में सात हजार से अधिक पहुंचे हैं। कोरोना के चलते तीन साल बाद मनाली में क्रिसमस मनाने के लिए सैलानियों का मेला लग गया है। 

विज्ञापन
himachal weather update: Snowfall on the peaks of Atal Tunnel and Manali, tourists had a lot of fun, see photos
अटल टनल में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

मनाली के साथ जिभी, तीर्थन घाटी और पार्वती घाटी में भी रौनक आने से पर्यटन कारोबारियों की बांछे खिल गई हैं। पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, किशन ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर तथा ललित कुमार ने कहा कि इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed