कुल्लू हादसाः सर्च ऑपरेशन फेल, लाशें उगलने लगी पार्वती
हिमाचल में पार्वती नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन फेल हो गया है। उफनती पार्वती नदी में उतरना तो दूर आसपास भी कोई फटक नहीं पा रहा। रिपोर्टः रितेश गुलेरिया, कुल्लू
कुल्लू हादसाः सर्च ऑपरेशन फेल, लाशें उगलने लगी पार्वती
हालांकि आठ बजे गड़सा के पास एसएसबी जवानों ने किनारे में फंसे एक शव को बाहर निकाला। दस बजे पार्वती ने एक और शव उगला और किनारे की ओर छिटक दिया। 12:00 बजे भुंतर की ओर से आईटीबीपी के कुछ जवानों ने दोबारा नदी में उतरने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
कुल्लू हादसाः सर्च ऑपरेशन फेल, लाशें उगलने लगी पार्वती
प्रशासन ने नदी में समाई बस को
क्रेन से निकालने की बात कही, लेकिन जानकारों ने ऐसा करने से रोक दिया। कहा
गया कि पार्वती में पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि क्रेन को भी वह अपनी ओर
खींच सकती है।
कुल्लू हादसाः सर्च ऑपरेशन फेल, लाशें उगलने लगी पार्वती
भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर सरसाड़ी के पास बस हादसे के बाद कुल्लू पहुंचे पीड़ित परिजनों ने बताया कि बस में 61 नहीं बल्कि 67 लोग सवार थे। अब तक 9 शव बरामद हो चुके हैं जबकि 35 लापता हैं। चार गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है जबकि 19 लोग कुल्लू अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं।
कुल्लू हादसाः सर्च ऑपरेशन फेल, लाशें उगलने लगी पार्वती
बस हादसे में घायल बलजिंद्र और नौ साल के बेटे का इलाज कुल्लू अस्पताल में एक ही बिस्तर पर चल रहा है। इस हादसे में बलजिंद्र अपनी पत्नी, बेटी और ताया को खो चुके हैं। बलजिंद्र ने बताया कि मणिकर्ण में जातर स्नान करने के लिए पूरा परिवार बरनाला से बस में निकला था। जातर का विशेष स्नान करना था। (विलाप करते परिजन)