फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला के एक सरकारी स्कूल में लगी आग, लाखों का नुकसान, तस्वीरें

Sat, 28 Jan 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jan 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Khalini High School Gutted in Fire at Shimla.

राजधानी के खलीनी के हाई स्कूल भवन में वीरवार आधी रात को आग भड़क गई। इससे ऊपरी मंजिल के दो क्लास रूम जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही छोटा शिमला, माल रोड और बालूगंज फायर स्टेशन से एक वाटर टेंडर और दो क्यूआरवी के साथ पहुंचे 17 जवानों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और साथ लगने कमरों को जलने से बचा लिया।

Khalini High School Gutted in Fire at Shimla.
fire shimla

स्कूल भवन में आग लगने के असल कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आग की इस घटना में करीब डेढ़ लाख का नुकसान आंका गया है। मौके पर गए अग्निशमन विभाग के बचाव दल के मुताबिक बारह बजे से लेकर तीन बजे तक स्कूल की इस आग को बुझाने का काम चलता रहा।  छात्रों के बैठने के लिए लगाए गए डेस्क और अन्य सामान जल गया है। पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है।

Khalini High School Gutted in Fire at Shimla.

न्यू शिमला थाना से आई पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और कारणों पर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक होटल कर्मी रोहित पैदल घर की ओर लौट रहा था। उसने स्कूल की ऊपरी मंजिल के कमरों से आग की लपटों को बाहर आते देखा। इस पर पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khalini High School Gutted in Fire at Shimla.

माल रोड स्थित अग्निशमन केंद्र के अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि सड़क तंग होने के कारण मौके पर क्यूआरवी पहुंचाकर आग बुझाने के प्रयास किए गए। आसपास के लोगों ने भी पानी ढोकर आग शांत करने में मदद की। स्कूल की सीनियर शिक्षिका सपना सूद और अन्य शिक्षकों ने शुक्रवार को मौके पर जा स्थिति देखी।

विज्ञापन
Khalini High School Gutted in Fire at Shimla.

उनके मुताबिक दो कमरों की सीलिंग, डेस्क आद जले हैं। स्कूल में कोई चौकीदार भी तैनात नहीं है। इस बारे विभाग को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि खलीनी स्कूल भवन में लगी आग के इस मामले की जांच की जा रही है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है या फिर किसी शरारती तत्व ने जानबूझ कर घटना को अंजाम दिया है, इन सभी पहलुओं पर छानबीन चल रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed