फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राइवेट स्कूल की बस पलटने से 7 बच्चे घायल, चालक की हालत गंभीर

Sat, 28 Jan 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
12 Students Injured in School bus Accident at Bilaspur.

हिमाचल के जिला बिलासपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 पर कंदरौर के गांव भूड्ड के पास शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, बस में सवार करीब सात बच्चे भी घायल हो गए हैं। इनमें से दो बच्चों को सिर पर चोटें आई हैं।

12 Students Injured in School bus Accident at Bilaspur.

हादसा उस समय पेश आया, जब एक तीखे मोड़ पर एक निजी बस चालक ने ओवर टेक किया। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे निजी स्कूल बस चालक पंकज निवासी कल्लर स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा था।

12 Students Injured in School bus Accident at Bilaspur.

इसी बीच भूड्ड गांव के पास एक निजी बस तीखे मोड़ पर ओवरटेक करते हुए सामने आ गई और स्कूल बस चालक ने बस को दूसरी तरफ मोड़ा और बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे में बस चालक सहित करीब सात बच्चे घायल हो गए। यदि चालक सूझबूझ न दिखाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
12 Students Injured in School bus Accident at Bilaspur.

स्थानीय लोगों ने हादसा की सूचना 108 एंबुलेंस को दी औैर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल बच्चों व चालक को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। घायल हुए बच्चों में कशिश (10), कुंदन (11), प्रवेश (7) आयुष (7), समर (4) अंशिखा (4) निवासी औहर तथा वंशिका (10) निवासी राहियां शामिल है।

विज्ञापन
12 Students Injured in School bus Accident at Bilaspur.

इनमें वंशिका और कशिश को सिर पर चोटें आई हैं। बस चालक पंकज (28) की टांग में फ्रेक्चर है। उधर, पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed