फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: वायु सेना बनी देवदूत, बचाई हजारों जिंदगियां, जांबाजों की सब कर रहे तारीफ

Sat, 29 Sep 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Sep 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
indian air force rescue operation in kullu lahaul spiti himachal pradesh

 लाहौल-स्पीति जिले में बर्फ में फंसे देश-विदेश के सैलानियों को निकालने के लिए शुक्रवार को पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। वायुसेना ने अपनी टास्क फोर्स में एक और चीता हेलीकॉप्टर शामिल किया। शुक्रवार को वायुसेना ने बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में छह हेलीकाप्टरों से साढ़े आठ घंटे में छह विदेशी सैलानियों समेत कुल 81 लोगों को रेस्क्यू कर कुल्लू पहुंचाया। 



देखें वीडियो
indian air force rescue operation in kullu lahaul spiti himachal pradesh

रोहतांग टनल के मार्ग से 385 लोगों को सुरक्षित निकाला। सुबह साढ़े छह बजे से शुरू हुआ बचाव अभियान दोपहर 3:00 बजे तक ही चला। इसके बाद घाटी में बारिश और बर्फबारी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में खलल डाल दिया। लाहौल और जम्मू-कश्मीर की सीमा में गत दिनों भारी बर्फबारी में फंसे 22 नेपाली मजदूरों में से एक मजदूर की ठंड व भूख से मौत हो गई। कांगड़ा के बड़ा भंगाल की मुराला धार में फंसे पधर निवासी भेड़पालक राकेश कुमार की ठंड से मौत हो गई। 

indian air force rescue operation in kullu lahaul spiti himachal pradesh

यहां 100 के करीब भेड़पालक सात हजार मवेशियों के साथ फंसे हैं। चंबा में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है। सुबह पहली उड़ान में स्पीति के छतड़ू व छोटा दड़ा से कुल 26 और दूसरी उड़ान में भी इन्हीं जगहों से कुल 30 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला। चीता और एएलएच हेलीकॉप्टरों की अलग-अलग उड़ानों में पटसेउ से 24 और सरचू से एक व्यक्ति को मनाली पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian air force rescue operation in kullu lahaul spiti himachal pradesh

पांच दिनों के दौरान लाहौल-स्पीति जिले से कुल 191 पर्यटक, कामगार व आम लोग एयरलिफ्ट कर कुल्लू पहुंचाए और टनल के रास्ते 1700 लोग निकाले गए और सौ लोगों को स्पीति से किन्नौर के रास्ते शिमला पहुुंचाया। इनमें 30 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। लाहौल घाटी में बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए एक ट्रांसफार्मर और बिजली बोर्ड लिमिटेड के दस कर्मचारी हेलीकॉप्टर से लाहौल भेजे गए।

विज्ञापन
indian air force rescue operation in kullu lahaul spiti himachal pradesh

कुल्लू के ढालपुर मैदान में रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे मंडी के मंडलायुक्त विकास लाबरू ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण उड़ानों को फिलहाल रोक दिया है।शुक्रवार को नेपाल मूल के छह, दिल्ली, पंजाब, गुजरात और कर्नाटक के छह-छह, केरल के दो, महाराष्ट्र-चंडीगढ़ के तीन-तीन, मध्य प्रदेश के दो, असम, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का एक-एक पर्यटक निकाला गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed