{"_id":"592d4b964f1c1ba915bdc520","slug":"ias-ashish-dahiya-also-posted-as-dsp-sirmaur-in-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए मिसाल थे आशीष, 3 साल में डीएसपी से बने IAS अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए मिसाल थे आशीष, 3 साल में डीएसपी से बने IAS अफसर
Tue, 30 May 2017 04:48 PM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
Updated Tue, 30 May 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डीएसपी की नौकरी से शुरुआत करने वाले आशीष दहिया तीन साल के भीतर ही आईएएस अफसर बन गए थे। मेहनत के दम पर वो युवाओं के लिए मिसाल बन गए थे। जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अफसर आशीष दहिया की संदिग्ध हालत में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई । आईएएस बनने से पहले दहिया हिमाचल प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर भी तैनात रहे।
2 of 5
साल 2013 में आशीष दहिया हिमाचल पुलिस सेवा में चयनित हुए थे। पीटीसी डरोह से उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पूरी की और सरकार ने उन्हें डीएसपी के पद पर तैनाती दे दी। वे करीब एक साल तक जिला सिरमौर में डीएसपी के पद पर तैनात रहे। मगर दहिया एचपीएस से कहीं आगे बढ़ना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी।
3 of 5
बतौर डीएसपी रहते हुए दहिया ने जिले में कई बड़े काम भी किए। चरस तस्करी पर लगाम लगाने, अपराध रोकने के साथ साथ दहिया लोगों के बीच भी काफी पॉपुलर अफसर बन गए थे। साथी अफसर बताते हैं कि दहिया निरंतर मेहनत करने वाले अफसर थे। वे अपने जूनियर अफसरों को भी हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डीएसपी पद पर काम करते हुए उनकी मेहनत जारी रही। वह 2016 में आईएएस के लिए चयनित हो गए। साथी अफसरों की मानें तो दहिया कड़ी मेहनत के दम पर ही ये कामयाबी हासिल कर पाए थे। समाज सेवा और आगे बढ़ने का उनका जज्बा युवाओं के साथ साथ उनके साथी अफसरों को भी प्रेरित करता था।
विज्ञापन
5 of 5
उनके निधन की सूचना के बाद हिमाचल पुलिस विभाग के कई बड़े अफसर भी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सोनीपत रवाना हो गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।