फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बर्फ की दीवार गिरने से मनाली-लेह मार्ग पर घंटों फंसे रहे सैकड़ों सैलानी

Wed, 19 Jun 2019 10:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jun 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of tourists stuck for many hours on Manali Leh route
मनाली-लेह मार्ग पर जाम - फोटो : अमर उजाला

जनजातीय जिला लाहौल में फुमन नाले में बाढ़ और बारालाचा में बर्फ की दीवार गिरने से मंगलवार को मनाली-लेह मार्ग घंटों बंद रहा। इस दौरान सैकड़ों पर्यटक वाहन भी फंसे रहे।

Hundreds of tourists stuck for many hours on Manali Leh route

लाहौल से कुल्लू की तरफ आ रहे कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा भी पांच घंटे जाम में फंसे रहे। जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे के लगभग कोकसर से केलांग की ओर डेढ़ किलोमीटर आगे फुमन नाले में अचानक बाढ़ आ गई।

Hundreds of tourists stuck for many hours on Manali Leh route
मनाली-लेह मार्ग पर जाम - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ आने से मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया।  हालांकि इसे दोपहर बाद तीन घंटे की मशक्कत के बाद खोला गया। दोपहर बाद बारालाचा दर्रे में बीआरओ की ओर से बर्फ हटाए जाने के बाद यहां बर्फ की दीवार गिर गई। जिससे मार्ग बंद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hundreds of tourists stuck for many hours on Manali Leh route
मनाली-लेह मार्ग पर जाम - फोटो : अमर उजाला

लेह से मनाली आ रहे वाहन सरचू में और मनाली से लेह की तरफ जा रहे वाहन दारचा में ही फंस गए। बर्फ के दीदार के लिए यहां पहुंच रहे सैलानियों का सफर मुश्किलों से भरा हो गया है। हालांकि मंगलवार को रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद रहता है। इसके चलते सैलानियों ने लेह व लाहौल घाटी का रूख किया था।

विज्ञापन
Hundreds of tourists stuck for many hours on Manali Leh route
मनाली-लेह मार्ग पर जाम - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि 400 वाहन लाहौल और लेह की तरफ गए थे। गर्मी बढ़ने से लाहौल में ग्लेशियरों के पिघलने का दौर लगातार जारी है। पहाड़ों में बर्फ पिघलने की रफ्तार बढ़ते ही लाहौल घाटी के नाले उफान पर हैं। कुछ दिन पहले लाहौल के पागल नाले में भी पानी बढने से ट्रैफिक बंद हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed