फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बागवानी: महाराष्ट्र के फाइव स्टार होटलों में बिकेगा शिमला का आर्गेनिक सेब

Tue, 06 Jul 2021 02:14 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Horticulture news: Shimla's organic apple will be sold in five star hotels of Maharashtra
आर्गेनिक सेब - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के लोग शिमला के आर्गेनिक सेब का स्वाद चखेंगे। शिमला के नारकंडा के हथिया के बागवान का आर्गेनिक सेब 1621 रुपये प्रति पेटी (20 किलो) बिका है। नारकंडा की कोहिनूर एप्पल फर्म ने 81 पेटी सेब बागवान के बागीचे में जाकर खरीदा है। इस सेब को अब महाराष्ट्र भेजने की तैयारी है। यह सेब फाइव स्टार होटलों में जाएगा। बागवान तिलक राज वर्मा का कहना है कि पिछले तीन साल से वह प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और बिना कीटनाशक और खाद का इस्तेमाल किए सेब पैदा कर रहे हैं। हर साल बागीचे में उनकी उपज बढ़ रही है और रसायनिक खेती के मुकाबले लागत बेहद कम है। साल 2018 में उन्होंने सोलन के नौणी विश्वविद्यालय से प्राकृतिक खेती के गुर सीखे थे। 20 पौधों से शुरूआत कर अब 12 बीघा भूमि पर रसायनमुक्त खेती और बागवानी कर रहे हैं। तिलकराज वर्मा का कहना है कि अपने बागीचे में रासायनिक खादों की जगह केंचुआ खाद, पौधों के विकास के लिए नाइट्रोजन की जगह जीवामृत और सेब का आकार बढ़ाने और चमक के लिए सप्तधान्य अंकुर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Horticulture news: Shimla's organic apple will be sold in five star hotels of Maharashtra
- फोटो : अमर उजाला

नारकंडा की कोहिनूर एप्पल फर्म के संचालक गोविंद कश्यप ने बताया कि बीते चार सालों से वह शिमला और किन्नौर जिले में आर्गेनिक सेब की खरीद कर रहे हैं। किन्नौर के आसरंग में भी बागवान बड़े पैमाने पर आर्गेनिक सेब पैदा कर रहे हैं।

Horticulture news: Shimla's organic apple will be sold in five star hotels of Maharashtra
- फोटो : अमर उजाला

महानगरों में इसकी बहुत डिमांड है। फाइव स्टार होटलों में सेब बिकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग आर्गेनिक सेब को हाथों हाथ खरीदते हैं। नारकंडा के बागवान से उन्होंने बागीचे में ही 81 पेटी सेब 1621 रुपये प्रति पेटी के दाम पर खरीदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horticulture news: Shimla's organic apple will be sold in five star hotels of Maharashtra
- फोटो : अमर उजाला

अच्छे स्वास्थ्य के लिए आर्गेनिक सेब बेहद लाभदायक माना जाता है। फाइबर और विटामिन से भरपूर आर्गेनिक सेब की शेल्फ लाइफ सामान्य केमिकल से उगाए सेब की तुलना में अधिक होती है। 

विज्ञापन
Horticulture news: Shimla's organic apple will be sold in five star hotels of Maharashtra
- फोटो : अमर उजाला

लंबे समय तक यह खराब नहीं होता और इसमें ताजगी बनी रहती है। आर्गेनिक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। सामान्य सेब के मुकाबले आर्गेनिक सेब अधिक स्वादिष्ट होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed