फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गलियों में खूब उड़ा गुलाल, डीजे की धुनों पर जमकर हुई होली की मस्ती

Fri, 25 Mar 2016 09:06 AM IST
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
holi celebrations in mandi himachal pradesh
होली - फोटो : जय कुमार

हिमाचल में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गलियों में खूब गुलाल उड़ा। लोगों ने डीजे की धुनों पर जमकर मस्ती की। छोटी काशी मंडी में बुधवार को होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सेरी मंच पर डीजे की धुनों पर शहर के लोगों ने जमकर मस्ती की। उसके बाद रियासतकालीन देवता माधोराय की पालकी के साथ होली खेली।

होली

holi celebrations in mandi himachal pradesh
होली - फोटो : जय कुमार

होली का जश्न मनाने के लिए सेरी पर पूरा शहर उमड़ पड़ा। पहाड़ी और होली के गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। राजदेवता माधोराय भी पालकी में सवार होकर होली के मतवालों के साथ होली खेलने सड़कों पर उतर आए। माधोराय की जलेब निकलने के बाद मंडी में होली की मस्ती समाप्त हो गई। मंडी जनपद में देश भर में मनाई जाने वाली होली से एक दिन पूर्व ही मनाया जाता है।

होली

holi celebrations in mandi himachal pradesh
होली - फोटो : जय कुमार

बुधवार सुबह से युवाओं की टोलियां सड़कों पर निकल कर एक दूसरे पर रंग गुलाल फेंकते हुए सेरी चानणी की ओर बढ़ने लगी। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजारों में भी गुलाल की बौछार हुई। 11 बजे से सेरी मंच पर लोग डीजे पर मस्ती में शुरू हो गए थे। दोपहर ढाई बजे राजदेवता माधोराय की पालकी दरबार से निकली। राज दरबार से चौहाटा, समखेतर, भूतनाथ होते हुए देव माधोराय की पालकी वापस मंदिर पहुंची। देर शाम कांभल वृक्ष की टहनियों की पूजा कर उसका होलिका दहन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली

holi celebrations in mandi himachal pradesh
होली - फोटो : जय कुमार

साहित्यकार दीनू कश्यप ने बताया कि होली के दिन पुरोहितों द्वारा निश्चित समय पर माधव राव की पालकी रामचंद्र मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, राजा का बेहडा, भगवान मोहल्ला, बंगला मोहल्ला, चौबाटा, पलाखा, समखेतर, भुवनेश्वरी मंदिर तथा मंडी नगर के अधिष्ठाता देव भूतनाथ के मंदिरों में जाकर फाग बरधवाती (विदा करना) है। भगवान मोहल्ला निवासी राजेंद्र गर्ग ने बताया कि नगाड़े, शहनाई और घंटियों की आवाज के साथ भगवान माधोराय के आगमन पर मोहल्ले भर के लोग फाग के इर्द-गिर्द चक्कर लगाकर हिंगला, पोपला, नारदा, शारदा के मंत्रोचारण के साथ गुलाल फेंकते हैं। उसके बाद आग के चारों तरफ बैठकर भजन कीर्तन का सिलसिला रात भर चलता है।

विज्ञापन

होली

holi celebrations in mandi himachal pradesh
होली - फोटो : जय कुमार

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने होली उत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आचार्य देवव्रत ने कहा कि होली उत्सव देश की विविध संस्कृति का परिचायक है और आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के रंग हमारी विविध एवं बहु सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और विविधता में एकता का संदेश देते हैं। होली उत्सव लोगों के जीवन में रंग भरता है और प्रत्येक को समाज में सद्भाव के साथ रहने के लिए प्रेरित करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed