फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ से भी कठिन है ये यात्रा, 32 किमी चढ़ाई और 18 हजार फीट ऊंचाई

Thu, 29 Jun 2017 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Jun 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
Himcahl Pradesh shrikhand mahadev yatra from fifteen to thirty july

श्रीखंड महादेव यात्रा के आगे अमरनाथ यात्रा की चढ़ाई कुछ भी नहीं है। श्रीखंड महादेव 18 हजार फीट की ऊंचाई पर ‌स्थित है। 32 किमी की चढ़ाई करनी पड़ती है। अमरनाथ यात्रा में जहां लोगों को करीब 14 हजार फीट की चढ़ाई करनी पड़ती है तो श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए करीब 18 हजार फीट ऊंचाई पर चढ़ना होता है।

Himcahl Pradesh shrikhand mahadev yatra from fifteen to thirty july

भारतवर्ष की सबसे कठिनतम धार्मिक यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा 15 से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। श्रीखण्ड का रास्ता हिमाचल के रामपुर बुशहर से जाता है। यहां से निरमंड, उसके बाद बागीपुल और आखिर में जांव के बाद पैदल यात्रा शुरू होती है। श्रीखंड महादेव हिमाचल के कुल्‍लू स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से सटा है।

Himcahl Pradesh shrikhand mahadev yatra from fifteen to thirty july

स्थानीय लोगों के अनुसार इस चोटी पर भगवान शिव का वास है। इसके शिवलिंग की ऊंचाई 72 फीट है। यहां तक पहुंचने के लिए सुंदर घाटियों के बीच से एक ट्रैक है। अमरनाथ यात्रा के दौरान लोग जहां खच्चरों का सहारा लेते हैं। वहीं, श्रीखंड महादेव की 32 किलोमीटर की इतनी कठिन चढ़ाई है जिसपर कोई खच्चर घोड़ा नहीं चल ही नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himcahl Pradesh shrikhand mahadev yatra from fifteen to thirty july

25 जुलाई को श्रद्धालुओं का अंतिम जत्था भेजा जाएगा, जो 30 जुलाई को लौट आएगा। यात्रा से पूर्व 6 जुलाई को निरमंड से पारंपरिक अंबिका माता की छड़ी श्रीखंड महादेव के दर्शन करेगी। कुल्लू जिला स्थित करीब साढ़े 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को करीब 32 किलोमीटर कठिन पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। इस बार अधिक बर्फ जमा होने से यात्रा में तैनात दो रेस्क्यू दल श्रीखंड महादेव के रास्ते का पूरा मुआयना करेंगे।
 

विज्ञापन
Himcahl Pradesh shrikhand mahadev yatra from fifteen to thirty july

उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि जुलाई प्रथम सप्ताह में ये दोनो दल श्रीखंड के रास्तों का मुआयना करेंगे और रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के बाद यात्रा को आसान बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने तमाम श्रद्धालुओं से अपील की है कि चोरी छिपे इस जोखिम भरी यात्रा को न करें। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुलभ बनाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्र में हवाई सेवाओं की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। संभव होगा तो हैलीकाप्टर सेवाएं दी जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed