फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियलिटी शो जीता, अब बॉलीवुड में धमाल मचाने आ रही है 18 साल की ये मॉडल

Sat, 27 May 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Updated Sat, 27 May 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
Himachali Model Shivani Sharma Making Her Debut in Bollywood with Short film.

रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ का खिताब जीतने के बाद अब ये सुंदरी बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली है। मॉडलिंग के अलावा यह गजब की डांसर भी है। बॉलीवुड डैब्यू को लेकर सबकी नजरें इस पर टिक गई हैं। जानिए इनके बारे में-

Himachali Model Shivani Sharma Making Her Debut in Bollywood with Short film.

इस खूबसूरत मॉडल का नाम है शिवानी शर्मा। रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ में मॉडलिंग और डांस का खिताब जीतने वाली हिमाचल के हमीरपुर के मुंडखर गांव की 18 वर्षीय शिवानी को बॉलीवुड में एंट्री मिल गई है।

Himachali Model Shivani Sharma Making Her Debut in Bollywood with Short film.

शो में पहला पायदान हासिल करने पर शिवानी को शार्ट मूवी ‘हुनर’ में हीरोइन का रोल मिला है। हमीरपुर के भोरंज ब्लॉक के गांव मुंडखर की बेटी की इस उपलब्धि से आसपास के इलाकों में खुशी की लहर है। रियलिटी-शो में शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachali Model Shivani Sharma Making Her Debut in Bollywood with Short film.

शिवानी ने अभी हाल ही में जमा दो की पढ़ाई घुमारवीं के मिनर्वा पब्लिक स्कूल से पूरी की है। शिवानी शर्मा ने बताया कि जालंधर में हुए रियलिटी शो के लिए चंडीगढ़ और शिमला में ऑडिशन दिया था।  शिवानी ने बताया कि एक-दो महीने में शूटिंग शुरू हो जाएगी। शिवानी के पिता पवन शर्मा फोटोग्राफर हैं। पिता और उसकी मां नीलम कुमारी ने बताया कि शिवानी शर्मा पढ़ाई के साथ मॉडलिंग, डांस और अन्य संास्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही है। 
 

विज्ञापन
Himachali Model Shivani Sharma Making Her Debut in Bollywood with Short film.

मॉडलिंग व डांस में अच्छा प्रदर्शन और विजेता का खिताब जीतने पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और सिंगर इंद्र शर्मा, प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर कंठ कलेर, प्रसिद्ध पंजाबी एक्टर और मॉडल गौरव नागपाल द्वारा दिया गया। शिवानी का कहना है कि उसे बचपन से ही मॉडलिंग और डांस का शौक था। खिताब जीतने पर शिवानी को शो के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर वरुण कुमार ने आने वाली शार्ट मूवी हुनर में बतौर अभिनेत्री साइन कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed