फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब गाड़ी खरीदने और बेचने में होगी आसानी, खत्म होगी ये बड़ी शर्त

Sat, 27 May 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 May 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
Now No Need of NOC for Sale and Purchase of Vehicles in Himachal.

वाहन खरीदने और बेचने के लिए अब आपको ज्यादा औपचारिकताएं पूरी नहीं करनी होगी। आपको अब एनओसी तक की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, अब ‌आप बिना एनओसी के भी वाहन खरीद और बेच सकेंगे। आइए जानते हैं ये कैसे संभव होगा-

Now No Need of NOC for Sale and Purchase of Vehicles in Himachal.

लोगों को वाहन खरीदने और बेचने के लिए एनओसी की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार इस सिस्टम को खत्म करने जा रही है। सरकार वाहन -4 आपरेटिव सिस्टम लागू करने जा रही है। वाहन निर्माता कंपनी गाड़ियां बनाने के साथ-साथ इनके चैसी और इंजन नंबर को सॉफ्टवेयर में अपलोड करेगी।

Now No Need of NOC for Sale and Purchase of Vehicles in Himachal.

यह व्यवस्‍‌था हिमाचल में लागू होने वाली है। परिवहन विभाग ऑनलाइन इन नंबर को देखकर ही गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन करेगा। बिना अपलोड हुए चैसी और इंजन नंबर की गाड़ियां हिमाचल में रजिस्टर्ड नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Now No Need of NOC for Sale and Purchase of Vehicles in Himachal.

हिमाचल में अभी वाहन -1 आपरेटिव सिस्टम के तहत गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन की जा रही थी। परिवहन विभाग के का मानना है कि सिस्टम ऑनलाइन होने से लोगों को वाहन खरीदने और बेचने में एक-दूसरे से एनओसी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
Now No Need of NOC for Sale and Purchase of Vehicles in Himachal.

अतिरिक्त परिवहन आयुक्त विनय सिंह ने बताया कि हिमाचल में अभी इस सिस्टम को शिमला शहरी और धर्मशाला में शुरू किया जा रहा है। इसके बाद इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। आरटीओ शिमला प्रशांत देष्टा ने बताया कि इस ऐप के लागू किए जाने से वाहन चोरी पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। हिमाचल में अब जो भी वाहनों का पंजीकरण होगा। वह वाहन -4 आपरेटिव सिस्टम के तहत ही किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed