फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: हिमाचल में आसमान से बरसी आफत, तीन जगह फटे बादल, भारी तबाही

Fri, 10 Aug 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू) Updated Fri, 10 Aug 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Himachal weather report cloudburst in Banjar Kullu Himachal Rain In Shimla

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में बुधवार रात तीन जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। साईरोपा में दो जगह बादल फटने से आई बाढ़ में कैंपिंग साइट और दो घर बह गए। क्षेत्र के दाड़ी में मवेशियों समेत एक गोशाला बह गई। तीन घरों को भी नुकसान पहुंचा है। वीडियो देखने के लिए अंतिम स्लाइड पर जाएं..

Himachal weather report cloudburst in Banjar Kullu Himachal Rain In Shimla

पानी के तेज बहाव में एक बुजुर्ग करीब तीस मीटर तक बह गया, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बचा लिया। होटलों और घरों में पानी, मलबा घुसने से लाखों का नुकसान हुआ है। कई जगह सड़कें बह गई हैं। बादल फटने की घटनाओं से क्षेत्र में रात को ही हड़कंप मच गया। उधर, बारिश से हमीरपुर में एक स्लेटपोश मकान गिर गया है। कांगड़ा के लंज में दो पुलियां बह गई हैं।

Himachal weather report cloudburst in Banjar Kullu Himachal Rain In Shimla

कुल्लू जिले में तीर्थन घाटी की कंडीधार पंचायत के साईरोपा और दाड़ी गांव में रात करीब डेढ़ बजे आसमान से बरसी आफत में वृद्ध मंगतराम समेत उनके दो घर बह गए। ग्रामीणों ने नाले में बहे वृद्ध को तीस मीटर दूर जाकर पकड़ा। परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather report cloudburst in Banjar Kullu Himachal Rain In Shimla

साईरोपा में जवित्रा देवी की कई बीघा जमीन, डाबे राम, मोती राम की जमीन और कैंपिंग साइट में लगे 11 टैंट मलबे में तबदील हो गए। साईरोपा की दूसरी ओर होटल और घरों में भी मलबा घुस गया। कई जगहों पर सड़कों का नामोनिशान मिट गया है। पुलिस, प्रशासन और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने सड़क मार्ग बहाल करने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
Himachal weather report cloudburst in Banjar Kullu Himachal Rain In Shimla

चार दिन में लगातार नौ जगह बादल फटे- हिमाचल में पिछले चार दिनों के दौरान नौ जगह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। मौसम के मिजाज को देख लोग खौफजदा हैं। छह अगस्त को चंबा और लाहौल में दो जगह, सात अगस्त को लाहौल में दो जगह और किन्नौर में एक जगह, आठ अगस्त को लाहौल में फिर बादल फटा। आठ अगस्त की रात को अब कुल्लू के बंजार में तीन जगह बादल फटने भारी तबाही हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed