{"_id":"5da85e588ebc3e93cb7665ca","slug":"himachal-snowfall-in-rohtang-hailstorm-in-kullu-damages-crops","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू और मंडी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू और मंडी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
कुल्लू की गड़सा घाटी में ओलावृष्टि व चोटियों पर बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। गुरुवार को 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। कुल्लू की गड़सा घाटी के तहत आने वाले हवाई शियाह में भारी ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में दोपहर बाद से बादल छा गए। शुक्रवार को भी मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और चोटियों पर हिमपात के आसार हैं। 19 अक्तूबर से मौसम साफ रहने की संभावना है।
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग में बर्फबारी से मनाली के कारोबारी खुश हैं। उन्हें दिवाली से पहले पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से मनाली के तापमान में गिरावट आई है। जिले के निचले इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश भी हुई। वीरवार को रोहतांग पास, मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, व्यास कुंड, दशहर लेक, हामटा पास, शेतीधार, मनाली पास, चंद्रखणी पास में भी ताजा हिमपात हुआ।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू की गड़सा घाटी में गुरुवार दोपहर बाद बेमौसमी ओलावृष्टि होने से दालों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि गड़सा क्षेत्र में सेब सहित अन्य फलों का सीजन अब खत्म हो गया है, ऐसे में ओलों की मार दालों पर पड़ी है। करीब एक घंटे तक हुई ओलावृष्टि से गड़सा के नीनू, हवाई तथा शियाह गांव के लोग चिंतित हो गए। वहीं, देर शाम कुल्लू शहर में बारिश शुरू हो गई, जिससे दशहरा की अस्थायी मार्केट दलदल में तबदील हो गई। इससे कारोबारियों को काफी परेशानी हुई। वहीं ऊझीघाटी में भी ओले गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शियाह गांव के 80 वर्षीय टिकम राम, महेंद्र सिंह तथा डॉ. हरि सिंह ठाकुर, मोहर सिंह, देव राज, मेहर चंद तथा प्रीतम सिंह ने कहा कि बेमौसमी ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत को मिट्टी में मिला दिया है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि एक घंटे तक खेत-खलिहान और घरों की छतों पर पांच सेंटीमीटर तक ओलावृष्टि हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और कृषि विभाग से नुकसान का आकलन कर प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग की है। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि राजस्व और कृषि विभाग को मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मंडी जिले के नाचन और सराज की अनेक पंचायतों में भी भारी ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की मटर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। अनेक स्थानों पर मटर की फलियां आकार ले रही हैं और अनेक पंचायतों में फ्लावरिंग जोरों पर है। ओलों की मार ने पैदावार को काफी नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र की चच्योट, शिल्हनू, नौंन, चैलचौक, देवधार, जहल समेत आसपास की पंचायतों में ओलावृष्टि से किसानों में हड़कंप मच गया है। आजकल नाचन और सराज में अनेक जगह मटर का तुड़ान शुरू हो गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।