फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: यहां चांद का दीदार कर हजारों सुहागिनों ने एक साथ तोड़ा करवाचौथ का व्रत, डांस भी किया

Thu, 17 Oct 2019 10:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
thousands of women opened the fast of KarvaChauth by looking at the moon in shimla
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में सुहागिनों ने करवाचौथ पर पूरा दिन भूखे-प्यासे रहकर शाम को रिज मैदान पर चांद का दीदार कर व्रत तोड़ा। रिज पर हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। पुलिस ने यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखे थे।

thousands of women opened the fast of KarvaChauth by looking at the moon in shimla
- फोटो : अमर उजाला

रिज मैदान में गुरुवार को महिलाओं ने करवाचौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया। रात 8:33 बजे हजारों सुहागिनों ने चांद के एकसाथ दीदार किए। इसके बाद पति ने पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तुड़वाने की रस्म पूरी की। 

thousands of women opened the fast of KarvaChauth by looking at the moon in shimla
- फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक रिज मैदान पर दोपहर बाद से ही सुहागिनों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। चर्च के पास इस त्योहार को खास बनाने के लिए कुछ हटकर इंतजाम किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
thousands of women opened the fast of KarvaChauth by looking at the moon in shimla
- फोटो : अमर उजाला

यहां पर स्टेज तैयार करके इसे रंगबिरंगी लाइटों से सजाया था और लोगों को नाचने के लिए डीजे का इंतजाम भी किया था। रस्म पूरी होने के बाद सैकड़ों जोड़ों ने पश्चिमी गानों पर डांस भी किया। सूर्य उदय से पहले महिलाओं ने सरगी खाई। इसके बाद पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। दिनभर महिलाएं निराहार रहीं। कुछ महिलाओं ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना भी की।

विज्ञापन
thousands of women opened the fast of KarvaChauth by looking at the moon in shimla
- फोटो : अमर उजाला

शिवालयों में दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बाजारों में भी खरीददारी को लेकर खूब भीड़ रही। खेल परिसर, टका बैंच और आसपास के इलाकों महिलाओं की मेहंदी लगाने के लिए भीड़ रही। रिज के अलावा शहर के संजौली, जाखू, नवबहार, छोटा शिमला, पंथाघाटी, बीसीएस, चौड़ा मैदान, संकटमोचन, समरहिल और आसपास के इलाकों में भी महिलाओं ने चांद के दीदार के बाद अपना व्रत तोड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed