{"_id":"596c8a1a4f1c1bb1648b47b0","slug":"himachal-pradesh-heavy-rain-cause-damage-in-chamba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहर बरपाने लगी बरसात, JCB के साथ बह गया ड्राइवर, बसें फंसी, पुल बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहर बरपाने लगी बरसात, JCB के साथ बह गया ड्राइवर, बसें फंसी, पुल बहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल में बरसात कहर बरपा रही है। नाले में पानी का तेज बहाव JCB मशीन के साथ ड्राइवर को भी बहा ले गया। यह हादसा हिमाचल के चंबा जिले में सामने बाया है।
2 of 8
बाड़ा- तीसा नाले में बाढ़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेम राज उर्फ बादशाह खान निवासी थल्ली के रूप में हुई है। हेमराज ननाल प्रोजेक्ट में जेसीबी ऑपरेटर था। रविवार रात के वह नाले के पास खड़ी जेसीबी को हटा रहा था।
3 of 8
इसी दौरान नाले में अचानक बाढ़ आ गई। पानी के तेज बहाव में जेसीबी के साथ हेमराज भी बह गया। शव सोमवार सुबह जेसीबी के साथ ही बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
नाले में आई बाढ़ से नेरा गांव में चल रहे ननाल हाइड्रो प्रोजेक्ट की एक जेसीबी, दो ट्रेक्टर, एक टिप्पर व कंकरीट बनाने वाली दो मशीनें भी पानी में बह गईं। प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही कंपनी को एक करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है। इसके अलावा जुंगरा से खजुआ और तीसा दो से नेरा गांव के बीच में नाले के ऊपर बने पांच पुल भी बाढ़ में बह गए।
विज्ञापन
5 of 8
इसके चलते संबंधित गांव के लोगों को नाला पार करना मुश्किल हो गया है। पुलों के बह जाने की स्थिति में अब लोग गांव के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षतिग्रस्त हुए पुलों के स्थान पर जल्द नए पुलों का निर्माण किया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।