Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM administers oath to newly appointed HPERC Chairman Pankaj Rai

हिमाचल: पंकज राय बने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष, सीएम सुक्खू ने दिलाई शपथ

Sat, 21 Nov 2026 04:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 04:54 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने पंकज राय को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त अध्यक्ष निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। 

विज्ञापन
CM administers oath to newly appointed HPERC Chairman Pankaj Rai
पंकज राय बने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (एचपीईआरसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज राय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने पंकज राय को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त अध्यक्ष निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश के विद्युत क्षेत्र के नियामक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

विज्ञापन


 

Trending Videos

पंकज राय प्रदेश के तेजतर्रार और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों में शामिल रहे
बता दें, एचपी 2014 काडर के आईएएस अधिकारी रहे पंकज राय ने शनिवार को ही सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। इसके बाद उन्हें विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष की शपथ दिलाई गई। पंकज राय की नियुक्ति पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है। पंकज राय प्रदेश के तेजतर्रार और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं। वह बिलासपुर और लाहौल-स्पीति के उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह शिमला नगर निगम के आयुक्त और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक भी रहे। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में उपनिदेशक (प्रशासन) के पद पर भी नियुक्त किया गया था। विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला लंबे समय से चर्चा में था। अब इस पद पर पंकज राय की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed