हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में तीन मंत्री शामिल नहीं हुए। दो नवनियुक्त मंत्रियों में कोरोना पॉजिटिव सुखराम चौधरी, होम क्वारंटीन गोविंद ठाकुर और पीए के संक्रमित होने के कारण राकेश पठानिया बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक में युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा भी खोला गया। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के मकसद से कैबिनेट ने जल शक्ति विभाग में 2322 कार्यकर्ताओं के पदों को सरकार की नीति के तहत भरने का निर्णय लिया गया। इनमें 718 पैरा पंप ऑपरेटर, 162 पैरा फिटर और 1442 बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का फैसला लिया गया। ये पैरा कार्यकर्ता 486 पेयजल और 31 सिंचाई योजनाओं में सेवाएं देंगे।
हिमाचल सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, भरे जाएंगे 2322 पद, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Aug 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन