फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: वीकेंड में बढ़ा पर्यटन कारोबार, बर्फ देखने के लिए अटल टनल और सिस्सू पहुंच रहे सैलानी

Sun, 12 Dec 2021 09:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Dec 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Tourist at Atal tunnel Rohtang and sissu to enjoy snowfall
कुल्लू में अटल टनल रोहतांग के पास बर्फ के दीदार के लिए उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

प्रदेश भर में 16 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहा। प्रदेश के लाखों बागवान और किसान बर्फबारी और बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दिसंबर माह के पहला पखवाड़े में उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं हो पाई और न ही बर्फबारी हुई है। रविवार को राजधानी शिमला और कुफरी में मौसम साफ रहा और यहां पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। केलांग का न्यूनतम तापमान -10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एपी भारद्वाज ने कहा कि सेब और अन्य फलदार पौधों के लिए दिसंबर की बर्फबारी से अच्छी खुराक मिलती है। इस दौरान बर्फ धीमी गति से पिघलती है और दिन छोटे रहते हैं। 

Himachal News: Tourist at Atal tunnel Rohtang and sissu to enjoy snowfall
- फोटो : संवाद

बर्फबारी से बगीचों में लंबे समय तक नमी बनी रहती है। इससे फलदार पौधों के सूखने का खतरा नहीं रहता। बर्फ बारी समय पर होती रहे तो फलदार खासकर सेब के पेड़ों में पत्तियां समय पर आती हैं और पेड़ों पर फूल एक साथ खिलते हैं। ऐसे में फलो की सेटिंग भी बढ़िया होती है और फल की पैदावार अधिक रहती है। प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान कल्पा -1.0, मनाली -1.0, सुंदरनगर 0.4, भुंतर 0.6, सोलन 1.3, शिमला 6.0,  धर्मशाला 7.2, ऊना 5.4, नाहन 11.6, पालमपुर 6.6, कांगड़ा 5.3, मंडी 4.2, बिलासपुर 5.0, हमीरपुर 3.1, चंबा 2.47, पांवटा 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहरों का अधिकतम तापमान केलांग 0.9, शिमला 13.5, सुंदरनगर 22.7, भुंतर 19.6, धर्मशाला 16.2, ऊना 25.2, नाहन 21.2,  पालमपुर 16.7, सोलन 2.0, मनाली 13.0, कांगड़ा 22.1, मंडी 20.0, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 20.7, चंबा 19.8 और डलहौजी 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Himachal News: Tourist at Atal tunnel Rohtang and sissu to enjoy snowfall
- फोटो : संवाद

बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली का पर्यटन कारोबार वीकेंड में 40 फीसदी बढ़ गया है। मनाली में वीकेंड के तीन दिनों में करीब 2100 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। मनाली के होटल की आक्यूपेंसी भी वीकेंड में 50 प्रतिशत से ऊपर चल रही है। पर्यटन कारोबारियों को क्रिसमस, नववर्ष और विंटर कार्निवाल में पर्यटकों की आमद में और उछाल आने की उम्मीद है। मनाली में पर्यटन विकास निगम की ओर से ग्रीन टैक्स बैरियर लगाया गया है। यहां मनाली में आने वाले सैलानियों के वाहनों का पंजीकरण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal News: Tourist at Atal tunnel Rohtang and sissu to enjoy snowfall
रविवार को राजधानी शिमला और कुफरी में भी मौसम साफ रहा। यहां पर भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। - फोटो : संवाद

मनाली के साथ मणिकर्ण और तीर्थन वैली में भी सैलानियों ने कदमताल भी एकाएक बढ़ने से व्यवसायी खुश हो गए हैं। होटलियर भाग चंद, राजू, निहाल ठाकुर, अनिल कुमार ने कहा कि बर्फबारी से मनाली के पर्यटन कारोबार में उछाल आया है। उन्होंने कहा कि इससे मनाली के हर वर्ग के कारोबारी को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि पर्यटक सोलंगनाला के अलावा फातरू और कोठी तक कदमताल कर रहे हैं। वहीं अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल होकर सिस्सू तक बर्फीली वादियों को आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal News: Tourist at Atal tunnel Rohtang and sissu to enjoy snowfall
- फोटो : संवाद

होटल एसोसिएशन मनाली के मुख्य संरक्षक गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली के पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी से विंटर सीजन को इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब पर्यटन कारोबारियों को क्रिसमस के साथ नए साल व विंटर कार्निवाल में बेहतर काम चलने की उम्मीद है। जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू राजेश भंडारी ने कहा कि वीकेंड में मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि चार दिन में मनाली में करीब 1600 पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। जबकि, वीकेंड के तीन दिनों में लगभग 2100 वाहनों की एंट्री हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed