न कुर्सी न टेबल, अधिकारी के तौर पर कोई ठाटबाट भी नहीं। लक्ष्य कोविड की दूसरी डोज लगाने का टारगेट पूरा करना। इसी मकसद से बीएमओ धगेड़ा डॉ. मोनीषा अग्रवाल अपना कार्यालय छोड़ इन दिनों सड़कों पर नजर आ रही हैं। रोजाना सुबह नौ बजे से ही वह शहर में निकल पड़ती हैं। रात 10 बजे तक सड़क किनारे बिना कुर्सी के कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक करने के साथ-साथ लोगों को स्वयं टीके लगा रही हैं। मंगलवार सुबह डॉ. मोनीषा लालटेन चौक पर बैठ गईं। यहां उन्होंने एक घंटे के भीतर 50 से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई।
जज्बे को सलाम: रोज 13 घंटे सड़क किनारे राहगीरों को वैक्सीन लगा रहीं डॉ. मोनीषा
हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन