फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, पदों को भरने की मंजूरी, स्कूल होंगे अपग्रेड, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

Mon, 20 Dec 2021 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Dec 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting big decisions today, Approval to fill posts, schools will be upgraded, revised pay scale to employees
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सोमवार को राज्य सचिवालय शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान के अलावा कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जयराम मंत्रिमंडल ने रोजगार की चुनौतियों के बीच युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने के उद्देश्य से स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार (परिवहन) योजना शुरू करने की मंजूरी प्रदान की। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को 20 से अधिकतम 120 किलोमीटर तक के ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर 18 सीटर वाहनों को चलाने के लिए रियायती टैक्स पर परमिट दिए जाएंगे। स्कीम के जरिये उन क्षेत्रों में लोगों को भी राहत मिलेगी, जहां एचआरटीसी की बसों का संचालन क रना मुश्किल या महंगा साबित हो रहा है।



क्योंकि या तो सवारियों की संख्या कम रहती है या फिर रास्तों के लिहाज से बसें बड़ी रहती हैं, जिससे संचालन में मुश्किल आती है। साथ ही इन क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। अभी तक विभाग ने 140 ऐसे रूट चिह्नित कर लिए गए हैं, जहां स्टेट रोड टैक्स का 25 फीसदी देकर युवाओं को अपने वाहन चलाने के लिए इजाजत दी जाएगी। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं के पांच पद हिमाचल प्रदेश संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 के माध्यम से नियमित आधार पर भरने को अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में निरीक्षक के तीन पद अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरने को भी स्वीकृति प्रदान की।

himachal cabinet meeting big decisions today, Approval to fill posts, schools will be upgraded, revised pay scale to employees
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

कुपवी को मिला नया उपमंडल, होली को तहसील
मंत्रिमंडल ने शिमला जिला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी में नया उपमंडल (नागरिक) खोलने को भी अपनी स्वीकृति दी। लोगों की सुविधा के लिए कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के ठारू में नया पटवार वृत्त सृजित करने का भी निर्णय लिया। जिला चंबा की उप तहसील होली को तहसील में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया। बैठक में जिला मंडी के बलद्वाड़ा तहसील के तहत ढलवाण में नई उप तहसील खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। जिला कुल्लू की मनाली तहसील में मौजूदा पटवार सर्कलों को पुनर्गठित निर्माण कर छह नए पटवार सर्कल सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की।

himachal cabinet meeting big decisions today, Approval to fill posts, schools will be upgraded, revised pay scale to employees
- फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट की बैठक में करीब दो लाख नियमित कर्मचारियों को नया वेतनमान देने का बहुप्रतीक्षित फैसला ले लिया। नए वेतनमान का यह लाभ एक जनवरी 2016 से दिया जाएगा। एक जनवरी 2022 से संशोधित वेतन मिलेगा। यह एक फरवरी को मिलने वाले वेतन में देय होगा। इससे विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन से 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। यह कुल वेतन में अधिकतम 15 प्रतिशत तक होगी। औसत 11 फीसदी के आसपास होगी। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह तय हुआ कि नए वेतनमान से इससे राज्य के राजकोष पर प्रतिवर्ष चार हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पडे़गा। एक जनवरी 2016 से लेकर अब तक लगभग 12 हजार करोड़ रुपये का एरियर देय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal cabinet meeting big decisions today, Approval to fill posts, schools will be upgraded, revised pay scale to employees
हिमाचल कैबिनेट - फोटो : अमर उजाला

इसमें से 5 हजार करोड़ रुपये आईआर के घट जाएंगे तो इसके बावजूद 7 हजार करोड़ रुपये और देय होंगे। नए वेतनमान का निर्धारण करने के लिए जल्दी ही रूल्स बनाए जाएंगे। इसमें सभी बातें स्पष्ट होंगी। कैबिनेट की बैठक में तय हुआ कि अंतरिम राहत (आईआर) के रूप में दिए गए 5000 करोड़ रुपये एरियर में से घटा दिए जाएंगे। यानी नए वेतनमान के लागू होने के बाद इतना एरियर दे दिया गया है। अंतरिम राहत नए वेतनमान के लागू न होने की स्थिति में फौरी राहत के रूप में दी जाती है। वर्तमान में 21 प्रतिशत आईआर दिया जा रहा है। वेतन वृद्धि में आईआर से हुई बढ़ोतरी एडजस्ट होगी। इससे वास्तविक वेतन वृद्धि कम होगी। 

विज्ञापन
himachal cabinet meeting big decisions today, Approval to fill posts, schools will be upgraded, revised pay scale to employees
हिमाचल कैबिनेट - फोटो : अमर उजाला

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में पद भरने को मंजूरी
कैबिनेट ने मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में विभिन्न श्रेणियों के विभिन्न पदों को सृजित कर भरने की मंजूरी दी है।  बिलासपुर के श्री नयना देवी जी के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र बस्सी को 15 बिस्तर के अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने और विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजित एवं भरने, मंडी की पंचायत जरल, पंचायत बही सरही और पंचायत कुफरीधार के कुफरीधार में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed