Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
himachal weather update: Rain and snow expected in Himachal from December 22, warning of fog in many districts
{"_id":"61c07779aa9826087b063837","slug":"himachal-weather-update-rain-and-snow-expected-in-himachal-from-december-22-warning-of-fog-in-many-districts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल में शीतलहर से दुश्वारियां बरकरार, 22 दिसंबर से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल में शीतलहर से दुश्वारियां बरकरार, 22 दिसंबर से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:43 PM IST
सार
देश में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। बुधवार से उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश भर में 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा लेकिन 22 से दोबारा बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
1 of 5
ठंड से पेड़ाें में जम गई बर्फ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में भले ही मौसम खुल गया हो, कड़ाके की ठंड से भी हल्की राहत मिली हो लेकिन दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश में जलोड़ी दर्रा से सोझा तक एनएच 305 और 40 के करीब सड़कें अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं। कुल्लू और केलांग के बीच बस सेवा बंद रही। अटल टनल रोहतांग के लिए केवल फोर-बाई-फोर वाहन में सवार पर्यटकों को ही सुरंग के माध्यम से लाहौल घाटी में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।
प्रदेश भर में 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा लेकिन 22 से दोबारा बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार रात को न्यूनतम तापमान में भी हल्का सुधार हुआ है। मौसम विभाग ने शिमला, सोलन, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सोमवार को भी ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है।
2 of 5
जलोड़ी दर्रा।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन जिला के कई क्षेत्रों में धुंध छाई रही। विजिबिलिटी कम होने के चलते वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। लाहौल स्पीति जिले में भारी बर्फबारी होने से सड़कों पर फिसलन बढ़ी है।
3 of 5
चिनाव का पानी जमा।
- फोटो : संवाद
एचआरटीसी केलांग ने घाटी के भीतर ही बस सेवा को चलाया है। रविवार को पथ परिवहन निगम केलांग की एक बस उदयपुर से केलांग की तरफ सुबह 9.30 बजे बस रवाना हुई, जबकि केलांग से उदयपुर के लिए प्रात: 10 बजे बस चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चिनाव का पानी जमा।
- फोटो : संवाद
लाहौल-स्पीति जिले में 32 सड़कों पर आवाजाही प्रभावित
लाहौल-स्पीति जिले में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद हालात अब कुछ सुधरने लगे हैं। रविवार को जिला में 32 सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। इसके अलावा दो पेयजल योजनाएं भी ठप रहीं। मंडी में भी कुछ सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। कुल्लू जिले में 5 और चंबा में एक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रही।
विज्ञापन
5 of 5
लोगों ने जलोड़ी दर्रा पैदल पार किया।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला का न्यूनतम तापमान सुधरा, केलांग माइनस 10 डिग्री दर्ज
राजधानी शिमला के न्यूनतम तापमान में शनिवार रात को कुछ सुधार दर्ज हुआ। गुरुवार और शुक्रवार रात को माइनस में चल रहा राजधानी का न्यूनतम तापमान शनिवार रात को 3 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 10, कल्पा का माइनस 7, मनाली और सुंदरनगर का माइनस 2, कुफरी का माइनस 1.6, सोलन का माइनस 1.2 और भुंतर का माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।