फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Bus Accident: पहाड़ी पर बिखरे पड़े थे शव, चीखते-चिल्लाते रहे बस के नीचे दबे लोग, धीरे-धीरे खामोश हो गईं चीखें

Tue, 05 Jul 2022 03:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Jul 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
Himachal Bus Accident Private bus fell into a gorge in Shanshar, Kullu, 13 including three girl students died
Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी की शैंशर पंचायत के जांगला गांव में सोमवार को एक निजी बस 200 फीट नीचे पलटे खाते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में स्कूल जा रही तीन छात्राओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई। घायल चालक-परिचालक की ही जान बची है जिनका उपचार कुल्लू अस्पताल में चल रहा है। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने रास्ते में और दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद  चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन बस के नीचे दबे लोगों को निकालने में बेबस रहे और उनकी आंखों में भी आंसू आ गए। सूचना मिलने के तीन घंटे बाद बड़ी जेसीबी पहुंची। जानकारी के अनुसार, निजी बस 13 साल पुरानी थी। आरटीओ कुल्लू के अनुसार इस बस का रूट कुल्लू से न्यूली तक था। इसे अवैध तरीके से शैंशर तक चलाया जा रहा था।  
Trending Videos
Himachal Bus Accident Private bus fell into a gorge in Shanshar, Kullu, 13 including three girl students died
बस के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद
रविवार रात को बारिश के बाद हादसा स्थल पर भूस्खलन हो गया था। मलबा, चट्टानें गिरने से सड़क संकरी होने से चालक ने बस को सवारियों के साथ निकालने को कोशिश की, लेकिन स्किड होकर बस पलटे खाते दूसरी सड़क पर उलटी जा गिरी। हादसे से पहले यहां से दो बसें गुजर चुकी थीं। 
Himachal Bus Accident Private bus fell into a gorge in Shanshar, Kullu, 13 including three girl students died
कुल्लू बस हादसा। - फोटो : संवाद
इन बसों को यहां सवारियां उतारकर निकाला गया था, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के चालक ने ऐसी सावधानी नहीं बरती और हादसा हो गया। इस दौरान करीब आठ से नौ सवारियां बस से छिटककर बाहर गिर गईं। पलटे खाने के बाद बस नीचे जाकर रुकी। कुछ यात्रियों की बस के नीचे आने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Bus Accident Private bus fell into a gorge in Shanshar, Kullu, 13 including three girl students died
मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन। - फोटो : संवाद
हादसा इतना खतरनाक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। सड़क के किनारे न कोई पैरापिट थे और न ही क्रैश बैरियर। सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जिलाभर से एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। झाड़ियों में फंसे तीन घायलों को सड़क पर पहुंचाया और 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भेजा गया। 
विज्ञापन
Himachal Bus Accident Private bus fell into a gorge in Shanshar, Kullu, 13 including three girl students died
कुल्लू बस हादसा। - फोटो : संवाद
जबकि, कुछ शव पहाड़ी में बिखरे पड़े थे। छह लोगों की मौत सड़क पर गिरी बस के नीचे आने से हुई है। मौके पर पहुंचे फतह सिंह, ध्यान सिंह, राम लाल, पूर्ण चंद और गुमत राम ने बताया कि बस के नीचे दबी सवारियों को निकालने के लिए दो घंटे तक जेसीबी आने का इंतजार करना पड़ा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed