हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ों की रानी शिमला में झमाझम बारिश शुरू हुई। भारी बारिश से शहर के नाले भी उफान पर आ गए। कई जगह सड़कें पानी से लबालब हो गईं। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज प्रदेश के सभी भागों में मानसून पहुंच गया है। बीते साल प्रदेश में मानसून दो जुलाई को पांच जिलों में आया था। जबकि इस साल आठ दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है।
मानसून की दस्तक के साथ पहाड़ों की रानी शिमला में झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन