फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून की दस्तक के साथ पहाड़ों की रानी शिमला में झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें

Wed, 24 Jun 2020 02:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jun 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in Queen of the mountains shimla with the arrival of monsoon
शिमला में बारिश - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ों की रानी शिमला में झमाझम बारिश शुरू हुई। भारी बारिश से शहर के नाले भी उफान पर आ गए। कई जगह सड़कें पानी से लबालब हो गईं। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज प्रदेश के सभी भागों में मानसून पहुंच गया है। बीते साल प्रदेश में मानसून दो जुलाई को पांच जिलों में आया था। जबकि इस साल आठ दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है।

heavy rainfall in Queen of the mountains shimla with the arrival of monsoon
शिमला में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस बार मानसून सामान्य और सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है। 26 और 27 जून को मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा लेकिन 28 जून से फिर रफ्तार पकड़ेगा। 

heavy rainfall in Queen of the mountains shimla with the arrival of monsoon
- फोटो : अमर उजाला

बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। विभाग ने आज शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rainfall in Queen of the mountains shimla with the arrival of monsoon
- फोटो : अमर उजाला

 जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू जिले के लिए भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 जून को शिमला, सोलन और सिरमौर में ही भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं बीते 24 घंटे में कांगड़ा और मंडी जिले के कुछ भागों में भारी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
heavy rainfall in Queen of the mountains shimla with the arrival of monsoon
- फोटो : अमर उजाला

पूरे प्रदेश में 30 जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। ऊना में न्यूनतम तापमान 25.0, बिलासपुर में 24.4, हमीरपुर में 24.3, नाहन में 24.5, कांगड़ा में 20.0, धर्मशाला में 18.8, शिमला में 14.9, कल्पा में 13.6 और केलांग में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed