फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश: बारिश का कहर, चार बहे, तीन की मौत, बौद्ध भिक्षुओं समेत डेढ़ हजार लोग फंसे

Mon, 24 Sep 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Sep 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in himachal pradesh and Shimla two boy one girl swept away in river parvati kullu

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी के बीच तीसरे दिन सोमवार को भी मौसम ने खूब कहर बरपाया। कुल्लू और कांगड़ा के जवाली में नदी-नालों में आई बाढ़ में चार लोग बह गए जबकि चंबा, धर्मशाला और ऊना में सात महीने की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Heavy rain in himachal pradesh and Shimla two boy one girl swept away in river parvati kullu

उधर, बर्फबारी की वजह से केलांग से सरचू तक 70 बौद्ध भिक्षुओं समेत करीब 300 पर्यटक और मजदूर फंसे हुए हैं। चंद्रताल झील देखने गए आईआईटी मंडी के पांच छात्र फंसे हुए हैं। चंबा के होली में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने गए 816 छात्र-छात्राओं समेत 1200 लोग फंसे हुए हैं। 

Heavy rain in himachal pradesh and Shimla two boy one girl swept away in river parvati kullu

कुल्लू जिला में रविवार रात को अलग-अलग जगहों से 1000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इनके अलावा रोहतांग और अन्य इलाकों में फंसे 200 ट्रैकरों, ऊझी घाटी के शनाग में केरल, पंजाब और चेन्नई के पर्यटकों को मनाली पहुंचाया गया है। जिले के वामतट का 200 मीटर हिस्सा भी बह गया है। दूसरी ओर, एनएच समेत 150 मार्ग बाधित होने से पूरा चंबा जिला शेष विश्व से कट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain in himachal pradesh and Shimla two boy one girl swept away in river parvati kullu

सोमवार को चंबा में दूध, अंडा, ब्रेड और अखबार जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं नहीं पहुंच पाईं। कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, ऊना, हमीरपुर, सिरमौर जिले के स्कूलों में दूसरे दिन मंगलवार की भी छुट्टी घोषित कर दी है।   जानकारी के अनुसार कुल्लू के बजौरा में चाचा के साथ उफनती ब्यास को देखने आई 15 साल की सुल्ताना नदी के तेज बहाव में बह गई।

विज्ञापन
Heavy rain in himachal pradesh and Shimla two boy one girl swept away in river parvati kullu

मणिकर्ण के गोलू पुल के पास एक स्कूटी रेलिंग से जा टकराई, जिस पर सवार दो युवक पार्वती नदी में गिरकर बह गए। जवाली में नाहड़ खड्ड (बुहल) को पार करते बुसकबाडा के तिलक राज (31) भी बह गए। चंबा के सलूणी की पिछला डियूर पंचायत के गुलेल गांव में सात माह की बच्ची की कूहल में बहने से मौत हो गई। भांतो देवी पत्नी बुधिया राम सात माह की बच्ची को गोद में उठाकर पड़ोसी के घर जा रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed