फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: बारिश-बर्फबारी ने बरपाया कहर, ट्रक समेत बहे दो लोग, नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

Mon, 24 Sep 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/किन्नौर/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/किन्नौर/चंबा Updated Mon, 24 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Himachal weather report Heavy  Rain in state shimla snowfall in rohtang kullu chamba

हिमाचल में दो दिन से जारी बारिश से कई इलाकों में जल प्रलय जैसे हालात बन गए हैं। नदियों में जलस्तर बढ़ने से प्रदेश के तीन बांधों के गेट खोलने पड़े, जिससे रावी और ब्यास नदी का पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया। कुल्लू-मनाली और चंबा में चार पुल बह गए हैं। मंडी के दवाड़ा और चंबा के तीसा में पानी हाईवे पर आ गया। कई इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया है। दो पुलों को दरारें आ गईं। चंबा के होली में एक बिजली प्रोजेक्ट में पानी घुस गया।

Himachal weather report Heavy  Rain in state shimla snowfall in rohtang kullu chamba

वहीं, इसी इलाके में कांगड़ा से लौट रहे भेड़पालकों के 300 मवेशी बाढ़ में बह गए। ब्यास में पानी के उफान के चलते मनाली से मंडी तक कई जगहों पर लोगों के फंसने की सूचनाएं हैं। रेस्क्यू के लिए सेना का हेलीकाप्टर बुलाया गया है। उधर, मनाली बस स्टैंड पर खड़ी पर्यटकों की खाली वोल्वो बस बह गई। चंबा के होली में टिपर और कुल्लू के बाशिंग में एक ट्रक समेत कई वाहनों के बहने की सूचनाएं हैं। कुल्लू में बहे ट्रक में चालक और परिचालक भी सवार थे, जिन्हें लोगों ने बहते हुए देखा। प्रशासन ने पूरे इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया है। कुल्लू, किन्नौर, मंडी और चंबा जिलों के स्कूलों में सोमवार की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Himachal weather report Heavy  Rain in state shimla snowfall in rohtang kullu chamba

पिछले दो दिन की बारिश से नदी-नाले उफान पर रहे। इससे रावी और ब्यास का पानी इतना बढ़ गया कि पंडोह, लारजी और चमेरा डैम के गेट खोलने पड़े। लारजी डैम में तो 22 मीटर तक गेट खोल दिए गए। इससे बांध के निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए। कुल्लू में मनाली से लेकर बजौरा तक ब्यास में 23 साल बाद इतना ज्यादा पानी देखा गया है। डोभी नाले में अचानक बाढ़ आने से 25 लोग फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather report Heavy  Rain in state shimla snowfall in rohtang kullu chamba

नदी से सटे कई रिहायशी इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया। तीन से चार फीट तक पानी जमा होने से इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोगों ने सुरक्षित स्थानों को भागकर जान बचाई। चंबा में रावी नदी का पानी हाईवे पर आ गया। चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ऐतिहासिक शीतला ब्रिज और बालू पुल के किनारों पर दरारें आने पर पुलों से आवाजाही बंद कर दी गई।

विज्ञापन
Himachal weather report Heavy  Rain in state shimla snowfall in rohtang kullu chamba

रावी से सटे दुर्गेठी, राख, धरवाला, परेल, शीतला ब्रिज, बालू, तड़ोली के मकान खाली करा लिए गए। लोगों को विश्राम गृहों में ठहराने की व्यवस्था की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय से छात्रों को पॉलीटेकभनीक कॉलेज और नर्सिंग हॉस्टलों में शिफ्अ किया गया है। पूरे जिले में एचआरटीसी की बस सेवा ठप हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed