फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहतांग में बर्फ के दीदार को उमड़े सैलानी, तस्वीरों में देखें खूबसूरत वादियां

Sat, 29 Jun 2019 10:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
heavy influx of tourists in rohtang pass to view snow in himachal
रोहतांग दर्रे में सैलानियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू-मनाली में सैलानियों की संख्या कम हो गई है। लेकिन 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में अभी भी सैलानियों की रौनक बनी हुई है। बर्फ से सफेद रोहतांग की वादियां सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। 

heavy influx of tourists in rohtang pass to view snow in himachal
रोहतांग दर्रे में सैलानियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

 दर्रे पर शनिवार को भी सैकड़ों की संख्या में सैलानी बर्फ के दीदार को पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर स्नो स्कूटर का लुत्फ उठाया। जुलाई माह आने पर भी रोहतांग में बर्फ की मोटी परत जमी है। यहां पर पर्यटक खूब मस्ती कर रहे हैं।

heavy influx of tourists in rohtang pass to view snow in himachal
रोहतांग दर्रे में सैलानियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सैनाली गर्म कपड़ों के साथ दर्रा में बर्फ का आनंद ले रहे है। इससे बर्फ के बीच साहसिक गतिविधियों का संचालन करने वाले कारोबारियों में खुशी है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि मनाली में अब पर्यटन सीजन पहले की तरह नहीं रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy influx of tourists in rohtang pass to view snow in himachal
रोहतांग दर्रे में सैलानियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि एनजीटी के आदेश अनुसार सैलानी रोहतांग दर्रा पर जा रहे हैं। मनाली के साथ रोहतांग दर्रा में शनिवार को मौसम साफ रहा। लेकिन कुल्लू व इसके आसपास दोपहर बाद करीब दो बजे कुछ देर के लिए झमाझम बारिश होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
heavy influx of tourists in rohtang pass to view snow in himachal
रोहतांग दर्रे में सैलानियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही घाटीवासी और सैलानियों को ब्यास व अन्य संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि मौसम की गतिविधियों पर प्रशासन नजर रखे हुए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed