फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खली के लिए 3 करोड़ का इंतजाम करने में सरकार के छूट गए पसीने

Sun, 03 Jun 2018 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 03 Jun 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
great khali wrestling budget 3 crore rupee big trouble to himachal govt

इंटरनेशनल रेसलर दलीप सिंह उर्फ ग्रेट खली के सहयोग से रेसलिंग प्रतियोगिता करवाने के लिए तीन करोड़ रुपये के बजट का इंतजाम करना सरकार के लिए मुश्किल हो गया है। विभिन्न विभागों के माध्यम से प्रायोजकों से पैसा जुटाने में अफसरों के खूब पसीने छूट रहे हैं। जुलाई महीने में मंडी और सोलन में रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है।

great khali wrestling budget 3 crore rupee big trouble to himachal govt

प्रदेश के शेड्यूल खेलों में डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग शामिल नहीं है। ऐसे में प्रदेश सरकार प्रत्यक्ष तौर पर इस आयोजन के लिए पैसा नहीं दे पा रही है। बजट जुटाने के लिए सरकार ने विभागों को स्पांसर तलाशने के आदेश दिए हैं। प्रदेश सरकार ने अप्रैल में यह प्रतियोगिता करवाने की घोषणा की थी।

great khali wrestling budget 3 crore rupee big trouble to himachal govt

सरकार सीधे तौर पर प्रतियोगिता करवाने की तैयारियों में थी लेकिन राज्य सरकार की शेड्यूल खेलों की लिस्ट में डब्ल्यूडब्ल्यूई शामिल नहीं होने से सरकार ने प्रतियोगिता करवाने से हाथ पीछे हटा लिए। अब खली इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार प्रतियोगिता के लिए अप्रत्यक्ष तरीके से बजट मुहैया करवाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
great khali wrestling budget 3 crore rupee big trouble to himachal govt

प्रतियोगिता के लिए तीन करोड़ का बजट प्रस्तावित है। इस भारी भरकम राशि का इंतजाम किस प्रकार किया जाए। इसको लेकर सरकार ने नया तरीका निकाला है। अब उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग और राज्य बिजली बोर्ड से आर्थिक मदद की गुहार लगाई गई है। करोड़ों रुपये का इंतजाम करने के लिए सरकार द्वारा की गई अपील ने दूसरे विभागों के अफसरों को मुश्किल में डाल दिया है।

विज्ञापन
great khali wrestling budget 3 crore rupee big trouble to himachal govt

इन तीनों महकमों के उच्च अधिकारी आजकल प्रायोजक तलाशने में जुटे हुए हैं। उधर, खेल मंत्री गोविंद ठाकुर सार्वजनिक तौर पर इस प्रतियोगिता को मंडी और सोलन में आयोजित करने की घोषणा कर चुके हैं। खेल विभाग के अधिकारी इस नॉन शेड्यूल गेम के लिए सरकारी कोष से पैसा जारी कर नहीं सकते हैं। सरकारी पैसे का प्रयोग करने के आडे़ नियम खड़े हो गए हैं। ऐसे में अब खेल विभाग के अधिकारी दूसरे विभागीय अधिकारियों की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed