फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की से छेड़छाड़ पर मामा-भांजे को बनाया मुर्गा, फिर मुंह पर पोती कालिख

Mon, 17 Sep 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 17 Sep 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
girl eve teasing by Uncle and nephew at paonta sahib sirmour

उपमंडल पांवटा की एक पंचायत में एक नाबालिग लड़के और उसके मामा को युवती से छेड़छाड़ पर कुछ ग्रामीणों ने मुर्गा बनाकर पहले चप्पलों से पीटा और बाद में मुंह पर कालिख पोत थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 

girl eve teasing by Uncle and nephew at paonta sahib sirmour
हालांकि, मामला अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पंचायत में यूपी निवासी मामा और स्थानीय निवासी भांजे ने एक युवती से कथित छेड़छाड़ की थी। 
girl eve teasing by Uncle and nephew at paonta sahib sirmour
भांजा नाबालिग बताया जा रहा है। इसका पता स्थानीय ग्रामीणों को चला। इसके बाद दोनों को पंचायत की बैठक में बुलाया गया। पहले दोनों की जमकर क्लास लगी। इसके बाद एक बुजुर्ग ने चप्पलों से दोनों की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने भी दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद मुर्गा बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
girl eve teasing by Uncle and nephew at paonta sahib sirmour
इतना ही नहीं, दोनों के मुंह भी काले किए गए। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण कह रहे हैं कि फिर ऐसी हरकत की तो अगली बार गधे के ऊपर बैठाया जाएगा। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
girl eve teasing by Uncle and nephew at paonta sahib sirmour
संबंधित पंचायत की प्रधान ने कहा कि तबीयत खराब होने पर वे रविवार को बैठक में नहीं जा सकीं। बताया जा रहा है कि पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक में इन युवकों ने माफी मांग ली थी। परिजनों ने खुद दोनों की पिटाई भी की थी। सूचना मिली कि कुछ लोगों ने बैठक के बाद दोनों के मुंह काले कर वीडियो वायरल कर दी है। पंचायत प्रधान ने कुछ ग्रामीणों की ओर से खुद ही सजा देने और वीडियो वायरल करने को शर्मनाक हरकत बताया है।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed