फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी के बीच कांग्रेस बेहाल, दफ्तर चलाने तक के पैसे नहीं

Wed, 21 Dec 2016 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Dec 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
Funds Crisis in Congress Party in Himachal.

नोटबंदी का विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी का खुद का खजाना खाली हो गया है। पार्टी के लिए कांग्रेस कार्यालय का महीने भर का खर्चा निकालना तक मुश्किल हो गया है। मजबूरन पार्टी को पैसा कमाने के लिए अब कई बड़े फैसले लेने पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं-

Funds Crisis in Congress Party in Himachal.

हिमाचल में सत्ता में अपनी सरकार होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी का खजाना खाली हो गया है। पार्टी के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का महीने भर का खर्चा निकालना तक मुश्किल हो गया है। कांग्रेस पार्टी के इतने बुरे हाल तो तब भी नहीं थे, जब ये विपक्ष में थी।

Funds Crisis in Congress Party in Himachal.

वजह ये बता रहे हैं कि मंत्रियों, विधायकों और सत्ता सुख भोग रहे अन्य नेताओं की ओर से माकूल पार्टी फंड नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को लीज मनी और अन्य टैक्स तो ब्याज समेत नगर निगम शिमला को ही देना है। ये करीब 18 लाख रुपये बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Funds Crisis in Congress Party in Himachal.

अन्य देनदारियां अलग हैं। ऐसे हालत में खर्चा जुटाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन शिमला के निचले फ्लोर, जिला कार्यालयों, ब्लॉक कार्यालयों आदि के खाली हिस्सों को लीज पर देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Funds Crisis in Congress Party in Himachal.

कंगाली की स्थिति में पहुंच चुकी पार्टी ने अपनी संपत्तियों को लीज पर देने के लिए पिछले महीने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के प्रमुख प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन भज्जी जबकि सदस्य महासचिव हर्षवर्द्धन चौहान और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान बनाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed