फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल की चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, देखने लायक है नजारा

Sun, 16 Sep 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Sep 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in pangi and rohtang pass himachal
हिमाचल की ऊंची चोटियों ने सितंबर माह में ही बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चंबा जिला के कबायली क्षेत्र पांगी के साच दर्रे के पास छह इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। इससे यहां एचआरटीसी की दो बसें, एक एंबुलेंस और निजी वाहन फंस गए हैं। 
fresh snowfall recorded in pangi and rohtang pass himachal
साच दर्रे के अलावा रोहतांग समेत ऊंची पहाड़ियों पर शनिवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई है। इससे मनाली की ऊंची चोटियां सफेद हो गई हैं। 
fresh snowfall recorded in pangi and rohtang pass himachal
- फोटो : amar ujala
मकरवे शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, कुंजुम दर्रा, बारालाचा दर्रा में भी हल्का हिमपात हुआ है। पवित्र मणिमहेश के इर्द-गिर्द लगती चोटियों पर भी हल्के हिमपात से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in pangi and rohtang pass himachal
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में 17 से 21 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। रविवार को प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in pangi and rohtang pass himachal
- फोटो : amar ujala
इस महीने के अंत तक प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना भी जताई गई है। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed